हाइवे जाम करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज-video
डाबी. राष्ट्रीय राजमार्ग 27 को जाम की घटना के बाद देर रात पुलिस ने हाइवे जाम करने वालों के खिलाफ राष्ट्रीय राजमार्ग अधिनियम के तहत आवागमन बाधित करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस ने कंवर लाल, जुगराज, गेना, सेवा, मृतक का पिता नन्द किशोर, देवगढ़ निवासी राजु भील, बिजाड़ी निवासी धन्नालाल भील, धनेश्वर निवासी सुगन भील, मोलाठ निवासी प्रभु भील, जाखमुण्ड निवासी नीरज भील, थड़ी निवासी मांगी लाल भील, करौंदी निवासी लटुर लाल भील, फुला भील, शान्तिलाल, रामकुंवार भील, छोटु भील, देवराज भील, नन्दलाल भील, रमेश भील, राकेश भील, दुर्गा भील, हेमराज भील, मांगीलाल भील, मुकेश भील, युवराज भील, कैलाश भील जुगराज भील, फोरु भील, सुखलाल भील, अशोक भील सहित लगभग डेढ दर्जन अज्ञात लोगों व करीब एक दर्जन अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया।
गौरतलब है कि बुधवार देर शाम गोरु भील ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर अपने ट्रैक्टर मालिक महादेव गुर्जर के यहां आया तो उसने देर से आने के कारण नाराज होकर गोरु भील के साथ मारपीट कर दी। देर रात गोरु भील ने दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह भील समाज के लोगों ने ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगाते हूए आरोपी को फांसी की सजा, शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाने व उचित मुआवजा दिलवाने की मांग करने लगे। समाज के कुछ लोग हत्या के आरोपी का घर ध्वस्त करने की मांग करने लगे। नाराज होकर हाइवे पर जा पहुंचे और सडक़ पर पत्थर डाल कर जाम लगा दिया।