16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: अरे कोई तो बताओ मेरे लाल की स्थिति…

अरे कोई तो बता दो मेरे लाल की कैसी स्थिति है, उसे दिखाओ तो मुझे तसल्ली हो जाए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 05, 2023

video: अरे कोई तो बताओ मेरे लाल की स्थिति…
नैनवां. अरे कोई तो बता दो मेरे लाल की कैसी स्थिति है, उसे दिखाओ तो मुझे तसल्ली हो जाए। रिश्तेदार बार-बार यही तसल्ली दे रहे कि उसकी स्थिति ठीक है। कोटा के एक चिकित्सालय में भर्ती घायल मां बार-बार अपने घायल पुत्र की स्थिति के बारे में पूछती है कि मां की भी स्थिति गम्भीर होने से रिश्तेदार उसके पुत्र की मौत हो जाने व उसका अंतिम संस्कार भी हो चुका यह बताने की स्थिति में नही है।

धानुगांव-समरावता मार्ग पर रविवार रात को हुई बाइक दुर्घटना स्थल टोंक जिले के नगरफोर्ट थाना क्षेत्र में निकला। दुर्घटना के बाद नैनवां थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा मौके पर पहुंचे तो घटना स्थल टोंक जिले में होने से नगरफोर्ट पुलिस को मौके पर बुलाया। दोनों ही थानों की पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच की। बाइक को अज्ञात वाहन द्वारा टक्कर मारना बताया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक असंतुलित होकर खेत की मेड पर लगी तार फेसिंग में फंस गए।

दुर्घटना में बाइक सवार बम्बूली गांव निवासी 18 वर्षीय गोलू की मौत हो गई व उसकी 45 वर्षीय मां ममता बाई घायल हो गई। ममता का कोटा के एक चिकित्सालय में उपचार चल रहा है। दोनों मा-बेटे पांडूला गांव में अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में गए थे। खाना खाने के बाद बाइक से रात को पांडुला से वापस अपने गांव बम्बूली आते समय धानुगांव व समरावता के बीच अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी।

दोनों मां-बेटे अचेत अवस्था में पड़े थे। नगरफोर्ट पुलिस ने सोमवार को गोलू के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। नगरफोर्ट थाने के एएसआई मदनलाल ने नैनवां उपजिला चिकित्सालय पहुंचकर शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम करवाया। गोलू के पिता की मृत्यु 11 वर्ष पहले ही ट्रेक्टर दुर्घटना में मौत हो चुकी थी। गोलू ही परिवार का पालनहार था।

शव बम्बूली गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया। पूरा गांव शोकमग्न हो गया। नगरफोर्ट के एएसआई मदनलाल ने बताया कि रात को ही नैनवां थानाधिकारी सुभाषचन्द्र भी मौके पर पहुंच गए थे। जांच में सामने आया कि बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी थी। इसकी पुष्टि प्रत्यक्षदर्शी पांडुला गांव निवासी चेतराम ने भी की।