video: विद्यालय के पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा थाना
नोताडा. क्षेत्र के देईखेडा कस्बे के विद्यालय के पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहे थाने को खुले हुए नो वर्ष बित जाने के बाद भी अब तक स्वयं के भवन का इंतजार है। जानकारी के अनुसार यहां पर थाने की स्थापना जुलाई 2013 में हुई थी जिसके लगभग साढ़े चार वर्ष बाद जिला कलक्टर द्वारा 19 जनवरी 2018 को थाना भवन के लिए कोटा-दोसा मेगा हाइवे के किनारे स्थित देवनारायण बाग में खसरा नंबर 1389 में से रकबा 0.77 हेक्टेयर भूमि का आवंटन किया जा चुका था।
लेकिन ग्राम पंचायत द्वारा कब्जा नहीं संम्भालाया गया। जिसके चलते थाना भवन के लिए दो बार आवंटीत हुआ बजट लेप्स अब चुका था। अब वर्तमान थानाधिकारी सुरजीत सिंह के प्रयासों से राजस्व के कर्मचारी बुलाकर 23 मई 2022 को उक्त आवंटित भूमि का सीमाज्ञान करवाया जाकर कब्जा संम्भाला गया है।
जिसके बाद से ही अब नये थाना भवन व 11 सरकारी आवास के लिए बजट की आवश्यकता है। इसको लेकर जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुन: बजट की मांग हेतु सम्बंधित विभाग को लिखा जा चुका है। अब जैसे ही बजट स्वीकृत होता है वैसे ही थाने के लिए भवन का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। देईखेडा थाना क्षेत्र में 32 गांव आते हैं वही लबान में भी चौकी बनी हुई है। उसका भी अब तक भवन नहीं है। सीएडी विभाग की क्वाटरों में संचालित हो रही है।
बरसात में होती है परेशानी
वर्तमान में थाना विद्यालय के पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। जो बिल्कुल जीर्णशीर्ण अवस्था में है। जगह जगह दरारें आ रही है। वही भवन में सीलन आ जाती है।