15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: इस जिले में आखिर पानी की टंकी पर क्यू चढ़ी विधायक-पढ़े यह खबर

शहर में हो रही चोरियों एवं लूटपाट की घटना के विरोध में सुबह थाने के सामने बैठे शहरवासियों ने दोपहर को पानी की टंकी पर चढकऱ विरोध प्रदर्शन जताया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 06, 2022

video: इस जिले में आखिर पानी की टंकी पर क्यू चढ़ी विधायक-पढ़े यह खबर
कापरेन.
शहर में हो रही चोरियों एवं लूटपाट की घटना के विरोध में सुबह थाने के सामने बैठे शहरवासियों ने दोपहर को पानी की टंकी पर चढकऱ विरोध प्रदर्शन जताया।

क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष छीतर लाल राणा सहित करीब तीन दर्जन महिला,पुरुष देर शाम तक पानी की टंकी पर बैठे रहे। इस दौरान बडी संख्या में शहरवासी टंकी के पास नीचे धरना प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। विधायक व भाजपा जिलाध्यक्ष सहित लोगो के पानी की टंकी पर चढऩे पर अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक किशोरी लाल, केशवरायपाटन उपखंड अधिकारी बलवीर सिंह सहित अन्य अधिकारी व पुलिस बल नीचे तैनात रहा। पानी की टंकी पर बैठे प्रदर्शनकारियों से मोबाइल के जरिये बातचीत करने व समझाइस का प्रयास किया।

लेकिन देर शाम तक भी समाधान नही निकलने पर शाम को शहर में एनाउंसमेंट करवाकर सोमवार को सम्पूर्ण बाजार बंद करने का आहवान किया। प्रदर्शन करने वाले एवं पीडि़त परिवार परिवार के सदस्य कापरेन थाना स्टाफ को निलंबित करने, लुटपाट व चोरियों का शीघ्र खुलासा करने की मांग पर अड़े रहे। साथ ही जिला कलक्टर अथवा जिला पुलिस अधीक्षक के मौके पर पहुंच कर वार्ता करने की मांग करते रहे।

लोगो द्वारा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पेयजल टंकी पर चढऩे की चेतावनी धरना प्रदर्शन कर रहे लोगो ने तीन घंटे पहले ही दे दी। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन सतर्क नही हुआ और पेयजल टंकी के आसपास बेरिकेडिंग व सुरक्षा उपाय नही किए गए। जिससे प्रदर्शनकारियों को टंकी पर चढऩे का मौका मिल गया और बिना रोकटोक के ऊपर चढ़ गए।