नैनवां में फिर आए 38 विद्युत ट्रांसफार्मर, लेने के लिए किसानों को कर रहे फोन-video
नैनवां. ट्रांसफार्मरों की कमी की मार झेल रहे नैनवां के जेवीवीएनएल कार्यालय को शुक्रवार को 38 विद्युत ट्रांसफार्मर और मिल गए। तीन दिनों में नैनवां को 143 ट्रांसफार्मर मिल चुके है। जिनमे थ्री फेस के 84 व सिंगल फेस के 59 ट्रांसफार्मर मिल चुके है।
जेवीवीएनएल के जानकार सूत्रों के अनुसार नैनवां उपखण्ड में बीस दिनों से ट्रांसफार्मर नही आने से ट्रांसफार्मरों को लेकर मारा-मारी बनी हुई थी व कई गांवों में विद्युत आपूर्ति बंद पड़ी थी। बुधवार को निगम द्वारा एक ही दिन में थ्री फेस के 75 व सिंगल फेस के 30 ट्रांसफार्मर भेजने के बाद शुक्रवार को भी 38 ट्रांसफार्मर आ चुके है। इनमें थ्री फेस के 9 व सिंगल फेस के 29 ट्रांसफार्मर शामिल है। शुक्रवार को भी ट्रांसफार्मर आते ही प्राथमिकता सूची के अनुसार सम्बंधित गांवों व किसानों को फोन कर ट्रांसफार्मर ले जाने की सूचना देते रहे।
फिर भी कमी दूर नहीं हो पाएगी
थ्री फेस के 6 व सिंगल फेस के 13 ट्रॉन्सफार्मरों की रह गई कमी
जेवीवीएनएल कार्यालय को जले ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए थ्री फेस के 90 ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता की तुलना में शुक्रवार तक 84 ट्रांसफार्मर आ चुके। अब सिर्फ 6 ट्रांसफार्मरों की कमी रह गई। सिंगलफेस के 72 ट्रांसफार्मरों की आवश्यकता थी। जिसकी तुलना में 59 ट्रांसफार्मर आ चुके। अब सिंगल फेस के 13 ट्रॉन्सफार्मरों की कमी रह गई।