16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बस स्टैंड पर नहीं है छाया यात्री परेशान, बरसों से अधूरा प्रतीक्षालय-video

कोटा दौसा मेगा हाइवे पर स्थित लबान कस्बे के बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय का निर्माण वर्षों से अधूरा होने से यहां से गंतव्य पर जाने के लिए आने वाले यात्री को छाया व बैठने की व्यवस्था नहीं होने से परेशान होना पड़ता है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 05, 2023

बस स्टैंड पर नहीं है छाया यात्री परेशान, बरसों से अधूरा प्रतीक्षालय-video
लबान. कोटा दौसा मेगा हाइवे पर स्थित लबान कस्बे के बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय का निर्माण वर्षों से अधूरा होने से यहां से गंतव्य पर जाने के लिए आने वाले यात्री को छाया व बैठने की व्यवस्था नहीं होने से परेशान होना पड़ता है।

युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष रवि मीणा व समाजसेवी रामावतार मीणा ने बताया कि यंहा से क्षेत्र के गोहाटा बगली बहड़ावली समेत आधा दर्जन गांवों के लिए बसों में अपने गन्तव्य तक जाने के लिए यात्रा हेतु आते है। यहां से कोटा व इन्द्रगढ़ के लिए दिनभर में दर्जनों यात्री आते है परन्तु बस स्टैंड पर छाया व बैठने की व्यवस्था नहीं होने से उनको इधर-उधर बैठकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।

ऐसे में महिलाओं व बच्चो बुजुर्गों को तो खुले में ही खड़े रह कर बसों का इंतजार करना पड़ता है वही यहां पर यात्रियों की सुविधाओं के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण भी अधूरा पड़ा है वर्षो से मात्र पिल्लर ही खड़े जिनके भी अब पत्थर निकलने लगे है। ग्रामीणों ने जल्द प्रतीक्षालय का निर्माण करवाने व सुविधाएं उपलब्ध करवाने की महती आवश्यकत बताई।

वर्जन
वर्षों से बस स्टैंड पर प्रतीक्षालय का निर्माण अधूरा है अभी बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए पेयजल के लिए वाटर कूलर लगाया है। प्रतीक्षालय के निर्माण के लिए बजट स्वीकृत हो चुका है अब जल्द ही निर्माण शुरू करवाया जाएगा। बुद्धिप्रकाश मीणा, सरपंच लबान