video: निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता मलिक ने बोटिंग कर रामसागर झील को निहारा
-जिले के अभियंता रहे मौजूद
– राम सागर झील को बताया हाड़ौती की सर्वोत्तम झीलों में से एक
हिण्डोली. हिण्डोली की रामसागर झील का मंगलवार को सार्वजनिक निर्माण विभाग जयपुर के मुख्य अभियंता भवन ने करीब दो घंटे तक नाव में बैठकर व पैदल चलकर झील का निरीक्षण किया। झील के निरीक्षण के बाद मुख्य अभियंता सुबोध मलिक ने प्रदेश की सुंदर झील में से रामसागर झील को एक बताया।
जानकारी के अनुसार दोपहर को निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता सुबोध मलिक, अधीक्षण अभियंता बूंदी वीके जैन, अधिशासी अभियंता मुकेश मुरडया, गुण नियंत्रण के अधिशासी अभियंता बूंदी रामदयाल मीणा, सहायक अभियंता सुनील पारेता मय टीम के रामसागर झील पहुंचे।
जहां पर सबसे पहले तेजाजी पाल का पैदल घूम कर निरीक्षण किया। उसके बाद सभी अधिकारी नाव में बैठकर झील के अंदर पहुंचे। जहां पर झील के चारों ओर का जायजा लिया। इस दौरान मुख्य अभियंता मलिक ने कहा कि इतनी सुंदर झील का पहले विकास क्यों नहीं करवाया। उन्होंने कई झीलें देखी, लेकिन लेकिन यह प्रदेश की सर्वोत्तम झीलों में से एक है। अरावली पर्वत के बीच में स्थित झील का सौंदर्य देखते ही बनता है।
बाद में सभी अभियंता बारह दीवारी पाळ बाग पहुंचे। जहां पर काफी देर तक निरीक्षण किया। इस दौरान पुरानी दरी खाना को भी देखा है। उसकी मरम्मत की आवश्यकता जताई। अभियंता ने बताया कि रघुनाथ घाट से पाळ तक दीवार करवाई जाएगी। अभियंता ने बताया कि सर्वंे की रिपोर्ट आने के बाद झील का सौंदर्यीकरण का कार्य करवाया जाएगा। इस दौरान झील संरक्षण समिति के सचिव चिराग नकलक कनिष्ठ अभियंता सोनू नागर भी मौजूद रहे।
इस दौरान चीफ इंजीनियर सुबोध मलिक ने बोट के द्वारा झील का निरीक्षण किया एवं इतनी बड़ी झील को देखकर बहुत खुश हुए। चीफ इंजीनियर ने बताया कि यहां पर रिसोर्ट बन जाए तो यहां पर हाई डेस्टिनेशन शादियां होगी एवं यहां पर रिसोर्ट बनने से देश विदेश के पर्यटक यहां आएंगे इससे यहां पर लोगों को रोजगार के साथ-साथ पर्यटन भी बढ़ेगा। इस दौरान झील संरक्षण समिति सचिव चिराग नकलक, सदस्य मदन सैनी, सूरज सैनी, मौजूद रहे।
अधीक्षण अभियंता वीके जैन ने बताया कि यहां पर साइकिल ट्रैक बनाया जाएगा ताकि पैदल चलने वाले व साइकिल चलाने वाले सैर कर सकते हैं। इसके अलावा म्यूजिकल फाउंटेन, हाई मास्ट लाइट्स, फसाड लाइट, क्षार बाग की छतरियों पर सुनहरी रोशनी की जाएगी। ताकि दूर दराज से आने वाले लोगों को भी लुभाया जाए। यहां पर रिसोर्ट भी बन जाए तो जयपुर से कोटा जाने वाले विदेशी सैलानी झील का सौंदर्यीकरण देखने आएंगे।