मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट शिविर में लाभान्वित हुए विद्यार्थी-video
– 38 मेडिकल प्रमाण पत्र व 17 रोडवेज पास बनाए
– 51 का कृत्रिम अंग के लिए चयन किया
नैनवां. राज्य परियोजना निदेशक राजस्थान स्कूल शिक्षा के निर्देशानुसार समग्र शिक्षा विभाग द्वारा मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नैनवा में दिव्यांग विशेष आवश्यकता वाले बालक बालिकाओं हेतु मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट शिविर का आयोजन किया। शिविर में नैनवां व हिण्डोली ब्लॉक के सभी राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत दिव्यांग विद्यार्थियों के चिकित्सा विभाग द्वारा मेडिकल प्रमाण पत्र जारी किए।
प्रधानाचार्य विभा गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी शत्रुघ्न सिंह थे, अध्यक्षता दिलीप सिंह गुर्जर सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा बूंदी के सहायक परियोजना समन्वयक दिलीपसिंह गुर्जर ने की, विशिष्ठ अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अनिल गोयल व समग्र शिक्षा के कार्यक्रम अधिकारी बद्रीलाल शर्मा थे। शिविर में जिला समावेशी शिक्षा प्रभारी महेश गोस्वामी एवं कार्यक्रम अधिकारी राजेश चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
विशेष शिक्षक भागचंद मीणा ने बताया कि शिविर में दिव्यांग बच्चे अपने अभिभावकों सहित उपस्थित हुए। शिविर में 30 दिव्यांग बच्चों का रजिस्ट्रेशन, 51 अंगकरण ट्राईसाईकिल, व्हील चेयर, बैसाखी, श्रवण यंत्र के लिए तथा टोटल ब्लाइंड हेतु ब्रेल किट आदि हेतु चयन किया गया।