16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

पुलिस ने ढाई क्विंटल मिठाई से भरी पिकअप जप्त की-video

राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर विधानसभा चुनाव के लिए कासपुरिया गांव के पास नैनवां थाना पुलिस ने गुरुवार मिठाई से भरी एक पिकअप पकड़ी है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Nov 02, 2023

पुलिस ने ढाई क्विंटल मिठाई से भरी पिकअप जप्त की-video
नैनवां. राष्ट्रीय राजमार्ग 148डी पर विधानसभा चुनाव के लिए कासपुरिया गांव के पास नैनवां थाना पुलिस ने गुरुवार मिठाई से भरी एक पिकअप पकड़ी है। चालक के पास माल का बिल व बिल्टी नहीं होने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए बूंदी से चिकित्सा विभाग की खाद्य सुरक्षा की टीम को पिकअप व उसमें रखी मिठाई को सुपुर्द किया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने माल को सीज कर गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए है। जांच रिपोर्ट आने तक माल जब्त रहेगा।

कासपुरिया गांव के पास चेकपोस्ट पर थाने के हेडकांस्टेबल हिम्मतङ्क्षसह, अनवर हुसैन, बबलू, राजपाल चोपड़ा नाकाबंदी कर रहे थे। हेडकांस्टेबल ने बताया कि दिन में 11 बजे उनियारा की ओर से आ रही पिकअप को रुकवाकर चेक किया तो मिठाई भरी हुई थी। चालक के पास बिल व बिल्टी नहीं होने से पिकअप को चेकपोस्ट पर खड़ी करवाकर मामले की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी।

चालक ने पिकअप में ढाई क्विंटल मिठाई होना बताया। पिकअप में 15-15 किलों के 96 पीपे, 5-5 किलों के 130 डिब्बे व एक-एक किलो के 180 डिब्बे होना बताया। दोपहर दो बजे बूंदी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजयङ्क्षसह भी मौके पर पहुंचे। पिकअप सहित मिठाई को आगे की कार्रवाई के लिए खाद्य सुरक्षा अधिकारी के सुपुर्द कर दिया।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि पिकअप में रखी मिठाई को जब्त कर लिया है। गुणवत्ता की जांच के लिए नमूने लिए है, जिनको जांच के लिए भिजवाया जाएगा। गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट आने तक माल जब्त रहेगा। मिठाई बनाने वाली फर्म ने चाकसू से आधे माल को देई की एक फर्म को तथा आधा माल सवाईमाधोपुर की एक फर्म को सप्लाई करना था।