16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: पौषण पखवाड़ा मनाया, निकाली रैली

पौषण पखवाड़े के तहत क्षेत्र के देईखेडा कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला सुपरवाइजर कौशल्या देवी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए गर्भवती महिलाओं के लिये उचित पौषण हेतु मोटे अनाज की महत्ता बताई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 28, 2023

video: पौषण पखवाड़ा मनाया, निकाली रैली
नोताडा. पौषण पखवाड़े के तहत क्षेत्र के देईखेडा कस्बे में आंगनबाड़ी केंद्र पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। महिला सुपरवाइजर कौशल्या देवी ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए गर्भवती महिलाओं के लिये उचित पौषण हेतु मोटे अनाज की महत्ता बताई।

कार्यशाला में शामिल क्षेत्र की सभी छह ग्राम पंचायतें आजन्दा, घाट का बराना, नोताडा, बांझडली, रेबारपुरा व देईखेड़ा की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गर्भवती महिलाओं के समुचित पौषण के लिए प्रशिक्षण दिया और विस्तार से सरकारी मानकों के अनुरूप हरि सब्जियां, मोटे अनाज अन्य पोषक तत्वयुक्त अनाज व भोजन को गर्भवती महिलाओं के लिए समय-समय उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। कार्यशाला में बालिका विद्यालय के प्रधानाध्यक पुखराज, कार्यकर्ता कल्पना शर्मा, साथिन सुनीता शर्मा, रामजानकी, मनभर, ममता बाई, रामबिलास बाई, फोरी बाई, सीमा शर्मा, नर्मदा बैरवा आदि ने भाग लिया। इस अवसर पर पौषणयुक्त मोटे अनाज की प्रदर्शनी भी लगाई गई तथा व्यंजन बनाए गए। जिसके बाद जन-जागरुकता रैली व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।