17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: मानपुरा में किसानों का हल पूजन का अनुठा आयोजन

नैनवां उपखण्ड की खानपुरा पंचायत के मानपुरा गांव में किसान महापंचायत के आह्वान पर किसानों द्वारा बुधवार रात को दीपावली पर हल की सामुहिक हल की पूजा का अनूठा आयोजन किया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 27, 2022

video: मानपुरा में किसानों का हल पूजन का अनुठा आयोजन
नैनवां. नैनवां उपखण्ड की खानपुरा पंचायत के मानपुरा गांव में किसान महापंचायत के आह्वान पर किसानों द्वारा बुधवार रात को दीपावली पर हल की सामुहिक हल की पूजा का अनूठा आयोजन किया।

बुधवार को किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट किसानों के आयोजन में शिरकत की एवं ग्रामीणों के साथ सामूहिक पूजा की। हल की पूजा के कार्यक्रम में किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने शिरकत की। जिसमें किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट ने कहा कि मानपुरा के ग्रामीणों द्वारा दीपावली पर गोवर्धन पूजा के साथ नई परम्परा सामुहिक हल के पूजन को पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा। जिसकी शुरुआत प्रदेश के एक छोटा गांव मानपूरा यादगार बनेगा। मानपुरा गांव में हल की पूजा चारभूजा मंदिर परिसर में महिला, पुरूष, बच्चे सामुहिक रूप से इक_े हुए। पंच-पटेलों ने सामुहिक हल की पूजा की। हल की पूजा के कार्यक्रम में मशक के बाजे की धुन पर महिलाएं व पुरूषों ने नृत्य किया।

किसान महापंचायत के पदाधिकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा प्रदेश मंत्री बत्तीलाल बैरवां, जिलाध्यक्ष तुलसीराम सैनी, जिला महामंत्री कजोड़मल धाकड़, जिला प्रभारी रामदेव गुर्जर, तहसील अध्यक्ष भरतराज मीणा, तहसील महामंत्री रामप्रकाश नागर, जगदीश गुर्जर, इन्द्रराज प्रजापत, आशाराम धाकड़, युवा किसान नेता राकेश नागर, शोजीलाल पटेल, मूलचन्द धाकड़, रामसहाय धाकड़, नरसी धाकड़, बद्रीलाल बैरागी, गंगाराम चौपदार, जंसी मीणा, भंवरलाल बैरवां, दुर्गालाल डोली, गोपाल धाकड़ एवं गांव के सभी पंच-पटेल एवं महिलाएं सामुहिक हल पूजा कार्यक्रम में उपस्थित रही।