15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: गारंटी राशि की पूर्ति नही करने पर शराब की चार दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित

गारंटी राशि की पूर्ति नही करने पर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी भौरीलाल मीणा ने आबकारी विभाग के नैनवां सर्किल की शराब की चार दुकानों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 12, 2022

video: गारंटी राशि की पूर्ति नही करने पर शराब की चार दुकानें तीन दिन के लिए निलंबित
नैनवां. गारंटी राशि की पूर्ति नही करने पर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी भौरीलाल मीणा ने आबकारी विभाग के नैनवां सर्किल की शराब की चार दुकानों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया।

नैनवां के आबकारी निरीक्षक रामकृष्ण मीणा ने बताया कि चालू वित्त वर्ष में संचालित देशी मदिरा दुकानो में बकाया गांरटी राशि की पूर्ति नही करने के कारण नैनवां सर्कल में संचालित चार मदिरा दुकानों को तीन दिन के लिए निलंबित कर दिया, निलंबन की कार्रवाई के दौरान आबकारी निरीक्षक के नेतृत्व में आबकारी के जाप्ते ने हिंडोली-ए, बडानयागांव, दबलाना-भवानीपुरा एवं करवर दुकान पर निलंबन आदेश चिपकाते हुए ताला लगाकर सील कर दिया। आबकारी आयुक्त श्रीकुमारपाल गौतम एवं अतिरिक्त आयुक्त कोटा संभाग सुनीता डागा के नेतृत्व में आबकारी विभाग ने बकाया वसूली एवं राजस्व अर्जन के लक्ष्यों की पूर्ति में जुटा हुआ है।