15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

पौने एक घंटे बरसात से मंडी में हुआ लाखों का नुकसान-video

कृषि उपज मंडी देई में बुधवार को पौने एक घंटे तक बरसात होने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 13, 2023

पौने एक घंटे बरसात से मंडी में हुआ लाखों का नुकसान-video
देई. कृषि उपज मंडी देई में बुधवार को पौने एक घंटे तक बरसात होने से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। मंडी में व्यापारियों व किसानों का माल भीग गया। मंडी मे डोम की व्यवस्था होती तो लाखों रुपए के नुकसान से बचा जा सकता था।

डोम की लम्बे समय से व्यापारियों किसानों द्वारा मांग की जा रही है। मंडी मे माल की तुलाई हो रही थी कई किसानों के माल तुलाई हो चुकी थी। वही कई किसानो के माल के तुलाई होनी थी। व्यापारियों के कट्टे व बोरियां भी तुलकर खुले में ही रखे थे।

ऐसे मे व्यापारियों व किसानों को नुकसान हो गया। वर्तमान मे मंडी मे उडद, गेहूं, सरसों, सोयाबीन की जिंसों की आवक हो रही है। मंडी की व्यवस्थाओं को लेकर किसानों में रोष व्याप्त है।

इससे पूर्व सोमवार को भी मंडी में बरसात से किसानों को नुकसान हुआ था तब किसानो ने मंडी के मेन गेट को बंदकर विरोध जताया था। मंडी मे बरसात से हर साल लाखों रुपए का नुकसान किसानों को उठाना पड रहा है। मंडी मे डोम बनने पर किसानों की समस्या का समाधान होगा।