15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बरसात से खेतों में कृषि कार्य करने वाले किसान हुए परेशान-video

क्षेत्र में तीन दिन से बरसात का दौर चल रहा है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 15, 2023

बरसात से खेतों में कृषि कार्य करने वाले किसान हुए परेशान-video
भण्डेड़ा. क्षेत्र में तीन दिन से बरसात का दौर चल रहा है। शुक्रवार को भी दोपहर बाद दो बजकर दस मिनट पर हवा के साथ बरसात शुरू हो गई। जो चालीस मिनट तक चली। इस दरमियान बरसाती पानी से सडकें दरिया बनती नजर आई। वही खेतों में कृषि कार्य करने वाले किसानों को भी थमना पडा। इस समय तीन दिन से हो रही बरसात से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

रामगंजबालाजी. रामगंजबालाजी क्षेत्र में 10 मिनट लगातार बरसात होने से सड़क पर पानी बहने लगा है। वही धान उत्पादक किसानों के बरसात होने से अच्छी फसल होने की उम्मीद जगी है।

खटकड़. कस्बे सहित क्षेत्र में बरसात शुरू हुई। लगभग 10 मिनिट तेज बरसात के बाद रिमझिम बरसात जारी रही।

इन्द्रगढ़. क्षेत्र में आधे घण्टे से बारिश का दौर जारी है।

करवर. कस्बे सहित क्षेत्र में बरसात शुरू को दौर शुरु हुआ जिससे सड़कों पर पानी बह निकला।

नोताडा.कस्बे में आधे तक झमाझम बरसात का दौर का जारी रहा। जिससे सड़कों पर पानी बह निकला।

कापरेन. शहर सहित क्षेत्र में रुक रुक कर बरसात का दौर जारी रहा। जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। क्षेत्र में रिमझिम बारिश होने से मौसम हुआ खुशनुमा।