15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: तेज हवाओं के साथ बरसात व हुई ओलावृष्टि

नैनवां में रात पौने सात बजे से तेज बारिश शुरु हुई। 15 मिनट की तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 17, 2023

video: तेज हवाओं के साथ बरसात व हुई ओलावृष्टि
नैनवां. नैनवां में रात पौने सात बजे से तेज बारिश शुरु हुई। 15 मिनट की तेज बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला। खेतों में पड़ी व खड़ी फसलों में नुकसान माना जा रहा।

बरुंधन. कस्बे में शाम को अचानक मौसम पलटा व तेजहवाओं के साथ बरसात व ओलावृष्टि हुई। बरसात होने से मौसम में ठंडक का अहसास होता रहा।

नोताडा. कस्बे सहित क्षेत्र में शुक्रवार शाम को मौसम बदल गया। आसमान में काली घटाएं छा गई। तेज हवाओं चलने लगी जिससे किसानों की बढ़ी चिंता बढ गई।

डाबी. बरड़ क्षेत्र में मौसम में अचानक बदलाव आया। सुबह से हो रही हल्की गर्मी के बाद दोपहर बाद बादल और ठंडी हवाओं से राहत मिली। क्षेत्र में दोपहर दो बजे बाद आसमान में बादल छा गए। शाम छह बजे बारिश का दौर शरु हुआ। इससे तापमान में गिरावट आई।

कापरेन. देर शाम को तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। फसलों में नुकसान को देखकर किसानो की चिंता बढ़ी।

भण्डेड़ा. कस्बें सहित क्षेत्र में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम ने करवट बदली। तेज हवाओं के साथ बरसात का दौर शुरु हुआ। खेतों में कटी हुई एवं खड़ी फसलों को देखकर किसानों को चिंताएं सताने लगी है। फसलों में खराबा होने की आशंका है। हाथ आई फसल आंखों के सामने छिनने की कगार पर है। क्षेत्र के किसानोंं के चेहरों पर मायूसी बनी हुई है।

सुमेरगंजमंडी. सुमेरगंज मंडी सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार शाम को अचानक आकाश में काली घटाएं छा गई। व तेज बरसात हुई। क्षेत्र के सुमेरगंज मंडी के अलावा नवलपुरा, दौलतपुरा, बलवन, चांदा खुर्द, बाबई आदि ग्राम पंचायत के दर्जनों गांव में किसानों को बरसात के कारण नुकसान उठाना पड़ा है।

कई किसानों की सरसों की फसल खेतों में कटकर पड़ी हुई थी जो तेज बारिश के कारण गिली हो गई। वही किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल आडी पड़ गई। जिन किसानों ने गेहूं की फसल काटकर खेतों में पटक रखी थी और किसान उनको निकलवाने का इंतजार कर रहे थे वह खेतों में पड़ी फसल भी बरसात के कारण भीग गई। तेजहवा के साथ पानी बरसने के कारण गेहूं आडी पड़ गई। कई खेतों में लगे अमरूदों के पेड़ उखडकऱ दूर जा गिरे।