15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

सर्दी में पानी में होकर निकल रहे विद्यालय के बच्चें व रोगी-video

गढ़चौक मैदान थोड़ी सी बरसात में ही लबालब हो गया। मैदान में भरने वाले पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से सर्दी में भी गढ़ चौक में स्थित विद्यालय के बच्चों, बैंक अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों व अन्य लोगों को पानी में होकर ही आना-जाना पड़ रहा है। दो दिन हुई बरसात से मैदान लबालब हो गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 05, 2023

सर्दी में पानी में होकर निकल रहे विद्यालय के बच्चें व रोगी-video
नैनवां. गढ़चौक मैदान थोड़ी सी बरसात में ही लबालब हो गया। मैदान में भरने वाले पानी की निकासी का रास्ता अवरुद्ध होने से सर्दी में भी गढ़ चौक में स्थित विद्यालय के बच्चों, बैंक अन्य सरकारी कार्यालयों के कर्मचारियों व अन्य लोगों को पानी में होकर ही आना-जाना पड़ रहा है। दो दिन हुई बरसात से मैदान लबालब हो गया।

नगरपालिका द्वारा पानी की निकासी के इंतजाम नहीं करवाने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मैदान ने तलाई का रूप ले रखा है। बरसात होते ही मैदान के अलावा गढचौक के चहुंओर बने भवनों व महल की छतों का पानी मैदान में एकत्रित हो जाता है। बरसाती पानी की आवक अधिक होने व निकासी का रास्ता छोटा होने के साथ अवरुद्ध होने से पानी की निकासी नहीं हो पा रही।

गढचौक में स्थित नवीन विद्यालय, आयुर्वेदिक चिकित्सालय व पशु चिकित्सालय स्थित है। मैदान बरसाती पानी से लबालब होने से विद्यालय के बच्चों, बैंक में आने वालों, आयुर्वेदिक चिकित्सालय में आने वाले रोगियों व स्टाफ तथा पशु चिकित्सालय में उपचार के लिए मवेशियों को भी पानी में होकर निकलना पड़ रहा है।

सब्जीमंडी के आगे भी भरा पानी
सफाई नहीं हो पाने से मैदान के पानी के निकास मार्ग पर ही कचरा पात्र रखा होने व कचरा पात्र से बिखरा कूड़ा-करकट ही पानी की निकासी में बाधा बना हुआ है। पास में ही स्थित सब्जीमंडी के आगे भी पानी भरा पड़ा है। जिससे सब्जीमंडी में आने-जाने वालों के लिए भी परेशानी बनी हुई है।

पालिकाध्यक्ष का कहना
पालिकाध्यक्ष प्रेमबाई का कहना है कि सब्जीमंडी के आगे पानी की निकासी का मार्ग कचरे से अवरुद्ध हो गया। जिससे मैदान में पानी भर गया। नाले को गहरा करवाकर पानी की निकासी करवाई जाएगी।