15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

रक्तदन्तिका माता मंदिर से आभूषणों की लूट, तीन घायल-video

थाना क्षेत्र के सथूर में देवस्थान विभाग के विख्यात रक्त दंतिका माता मंदिर में सोमवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने पीछे की दीवार पर सीढियां लगाकर मंदिर में घुस रक्तदंतिका माता के सोने, चांदी के छत्र व अन्य गहने लूट लिए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 19, 2023

रक्तदन्तिका माता मंदिर से आभूषणों की लूट, तीन घायल-video
हिण्डोली. बूंदी. थाना क्षेत्र के सथूर में देवस्थान विभाग के विख्यात रक्त दंतिका माता मंदिर में सोमवार देर रात अज्ञात लुटेरों ने पीछे की दीवार पर सीढियां लगाकर मंदिर में घुस रक्तदंतिका माता के सोने, चांदी के छत्र व अन्य गहने लूट लिए। लुटेरों ने वहां मौजूद पुजारी सहित तीन जनों को हाथ-पांव बांधकर गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया।

यह है मामला
जानकारी के अनुसार रात करीब 1 बजे बाद कुछ लुटेरे मंदिर के पीछे के भाग में सीढ़ी लगाकर चढ़े एवं खिडक़ी के सहारे मंदिर परिसर में कूद गए। परिसर में कंबल ओढ़ कर सो रहे राजू प्रजापत (45) को लुटेरों ने दबोच लिया। विरोध करने पर हथियार से सिर पर वार कर घायल कर दिया। उसी दौरान पुजारी राम अवतार व नवरत्न भी पास में सोये थे, हलचल होते ही लुटेरों ने उन्हें भी दबोच कर मारपीट की एवं रस्सियों से बांध दिया। इसके बाद लुटेरों ने मंदिर के अंदर जाकर माता के सोने चांदी के छत्र, व अन्य सामान लूट लिया।

लूट में 6 से सात तोला सोना व 12 किलो से अधिक चांदी बताई हैं। लुटेरों के चले जाने के बाद बंधक पुजारी ने हल्ला मचाया, जिससे आसपास के लोग जागे और मंदिर में पहुंचे। उसके बाद हिण्डोली पुलिस को सूचना दी गई। राजू के गंभीर घायल होने से उसे कोटा चिकित्सालय ले गए। वहीं रामअवतार व नवरत्न को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। पीडि़तों के अनुसार लुटेरों की संख्या करीब 6 थी। वे अपना चेहरा ढंककर आए थे। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लुटेरे युवा थे, सभी नकाब में थे वे बात भी कम कर रहे थे।