16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बैग से दो लाख रुपए निकाल चलती बस से कूदकर भागा आरोपी-video

नैनवां शहर में तहसील कार्यालय के सामने रोडवेज बस में चढ़ते समय एक अज्ञात युवक बूंदी के माटून्दा रोड निवासी रामस्वरूप सैनी के हैंडबैग में रखे दो लाख रुपए निकालकर बस से कूदकर भाग गया।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 06, 2023

बैग से दो लाख रुपए निकाल चलती बस से कूदकर भागा आरोपी-video
नैनवां. नैनवां शहर में तहसील कार्यालय के सामने रोडवेज बस में चढ़ते समय एक अज्ञात युवक बूंदी के माटून्दा रोड निवासी रामस्वरूप सैनी के हैंडबैग में रखे दो लाख रुपए निकालकर बस से कूदकर भाग गया। रामस्वरूप सैनी ने अपने पुश्तेनी गांव कालामाल में स्थित अपनी जमीन बेची थी। जमीन बेचने से मिली दो लाख रुपए की राशि अपने बैग में रख रखी थी। जमीन की रजिस्ट्री कराकर रामस्वरूप तहसील कार्यालय के बाहर से बूंदी जाने के लिए बस में बैठा था। रुपए लेकर भागा युवक भी रामस्वरूप के साथ ही तहसील कार्यालय के बाहर से बस में चढ़ा था।

बेग से रुपए पार करते ही आरोपी युवक चलती बस से कूद गया। आरोपी युवक चलती बस से कूदने के बाद भाग गया। तहसील कार्यालय के बाहर खड़े लोगों को युवक के चलती बस से कूदकर भागते हुए भी देखा। पीडित ने थाने पर पहुंचकर बेग से रुपए पार हो जाने की घटना की जानकारी देकर आरोपी युवक का हुलिया भी बताया। उसके बाद पुलिस आरोपी युवक की तलाश में जुटी। लेकिन आरोपी का पता नहीं चल पाया तो पुलिस ने दुकानों के बाहर लगे सीसी टीवी कैमरे भी खंगालने में जुटी रही।

यह दी पीडि़त ने रिपोर्ट
पीडि़त रामस्वरूप सैनी ने थाने में दी रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को मैने मेरी जमीन बैची थी। जमीन की रजिस्ट्री करा कर जमीन के बेचान से प्राप्त दो लाख रुपए अपने हैण्डबैग में रखे थे। तहसील के बाहर से बूंदी जाने के लिए बस में चढ़ा तो बस में चढ़ते ही मेरे बैग में रखे हुए रूपयों को अज्ञात व्यक्ति चलती बस से कूद गया। अज्ञात व्यक्ति को बस से कूदता देखा तो अपना बैग देखा तो बैग की चैन खुली हुई थी, बेग से रुपए गायब थे। बस को रुकवाकर उतरा आसपास पूछताछ की तो चोर मौके से भाग गया था।

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज
थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा ने बताया कि पीडित रामस्वरूप की रिपोर्ट पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हुलिए के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। सीसी टीवी कैमरे भी देखे जा रहे है।