शौर्य जागरण यात्रा का जेसीबी से पुष्प वर्षा कर किया स्वागत, युवाओं ने निकाली वाहन रैली-video
करवर. कस्बे में बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं ने रविवार को पहुंची शौर्य जागरण यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी के साथ स्वागत किया। नैनवा से कस्बे के पीली के बालाजी मंदिर पहुंची यात्रा का स्वागत किया तथा यहां से वाहन रैली के साथ यात्रा कस्बे के तालाब की पाळ से धाकड़-माली मोहल्ला, होली खूंट, केशव चौक, मुख्य बाजार होते हुए बस स्टैण्ड पहुंची।
कस्बे में ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। वही बस स्टैण्ड पर 2 जेसीबी मशीन से युवाओं ने यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। रथ में विराजमान श्रीराम दरबार की महिला व पुरुषों ने आरती की। वही जरखोदा ग्राम पंचायत में भी यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।
वाहन रैली में विहिप के कृष्ण दीक्षित, प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुर्जर, बृजेश राठौर, जितेंद्र केवट, यात्रा समिति के प्रभारी ऋषिराज बडग़ुजर, सहप्रभारी नितेश गौत्तम, यात्रा प्रमुख पंकज दाधीच, सहप्रमुख नवल शर्मा व चिंकेश नागर, सुरक्षा प्रमुख कौशिक गौत्तम, वाहन प्रमुख सांवरिया नागर व विकाश नागर, प्रचार प्रसार प्रमुख कृष्ण कान्त, लवीश नामा, पुलकित वर्मा, व्यवस्था प्रमुख मांगीलाल नागर व मधुसूदन सैनी आदि मौजूद थे।