13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

speaker : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 मार्च को बूंदी आएंगे

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के 3 मार्च को बूंदी आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Feb 25, 2022

speaker : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 मार्च को बूंदी आएंगे

speaker : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 मार्च को बूंदी आएंगे

speaker : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला 3 मार्च को बूंदी आएंगे
पुरानी धानमंडी परिसर में होगा समारोह, तैयारियां शुरू
बूंदी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के 3 मार्च को बूंदी आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई। भाजपा जिला प्रवक्ता निर्मल मालव ने बताया कि लोकसभा अध्यक्ष बूंदी में दिव्यांग जनों के उपकरण वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गुरुवार को कोटा होलसेल भंडार के चेयरमैन हरिकृष्ण बिरला ने तैयारियों का जायजा लिया।

कार्यक्रम स्थल पुरानी धानमंडी परिसर को देखा और दिशा-निर्देश दिए। यहां होने वाले समारोह के व्यवस्थाओं की अलग-अलग कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। बिरला ने बाद में भाजपा शहर अध्यक्ष महावीर खंगार के घर पहुंचकर उनके पुत्र की कुशलक्षेम पूछी। खंगार के बेटे का बीते दिनों जयपुर में एक्सीडेंट हो गया था। भाजपा जिला महामंत्री सुरेश अग्रवाल, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अखलेश जैन, सत्यप्रकाश नुवाल, नेता प्रतिपक्ष मुकेश माधवानी, जितेंद्र सिंह हाड़ा, पार्षद नवीन सिंह आदि मौजूद थे।

10861 उपभोक्ताओं को मिलेगा 50 यूनिट विद्युत बिल माफी का लाभ
लाखेरी. राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में बुधवार को की गई विद्युत यूनिट छूट का लाभ लागू किया तो जयपुर विद्युत वितरण लाखेरी सहायक अभियंता क्षेत्र के 64 प्रतिशत उपभोक्ताओं को छूट का लाभ मिलेगा।

जानकारी के अनुसार राज्य सरकार द्वारा दी गई छूट की घोषणा के तहत सहायक अभियंता क्षेत्र में उपखण्ड मुखयालय के पालिका क्षेत्र व 18 ग्राम पंचायतों में 16394 घरेलू उपभोक्ता है। जिनमें से प्रतिमाह 100 यूनिट उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 10861 है। सरकार 50 यूनिट फ्री करती है तो 100 यूनिट तक प्रतिमाह उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को शेष 50 यूनिट के ही पैसे देने होंगे। इसी प्रकार 100-150 यूनिट प्रमिमाह उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 1533 है व 150 से 300 यूनिट प्रतिमाह उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं की संख्या 938 है। इन्हें 3 से 2 रुपए प्रति यूनिट छूट मिलेगी। जिससे क्षेत्र के अस्सी प्रतिशत विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत बिलों में राहत मिलेगी।