festival of lights: दीपोत्सव पर बनने लगे मिट्टी के अनार-video
बूंदी. दीपावली का त्यौहार निकट आने के साथ ही शोरगर मिट्टी के अनार बनाने की तैयारी में जुट गए है। शोरगर जमील अहमद ने बताया कि पुश्तैनी समय से ही आतिशबाजी का कार्य करते चले आ रहे है।
उन्होंने बताया कि यहां के मिट्टी के अनार बूंदी के अलावा बाहर के अन्य शहरों में भी जाते है। इनकों शादी समारोह में भी चलवाया जाता है। लोग व बच्चे इनको पसंद करते है। मिट्टी के अनार बनाने में जुटे शोरगर।