16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

तेजाजी के थानकों पर काटी डसियां, गूंजते रहे अलगोजे, मेलों का हुआ आयोजन-video

तेजादशमी के मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से तेजाजी के थानकों पर झंडियां चढ़ाई तथा डसियां काटी गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 25, 2023

तेजाजी के थानकों पर काटी डसियां, गूंजते रहे अलगोजे, मेलों का हुआ आयोजन-video
बूंदी. तेजादशमी के मौके पर जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। सुबह से तेजाजी के थानकों पर झंडियां चढ़ाई तथा डसियां काटी गई। थानकों पर दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शहर के बालचंद पाड़ा, देवपुरा, नैनवां रोड स्थित तेजाजी के थानकों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना जाना लगा रहा। मेलों में लोगों ने जमकर खरीदारी की।

बालचंद पाड़ा स्थित मंदिर में भी मेले का आयोजन किया गया। मेले में 4 बजे आरती और भोग लगाया गया। पुजारी जितेंद्र वर्मा ने बताया की दोपहर 12 बजे मेघवाल मोहल्ले से झंडियों को सजा धजा के गाजे बाजे के साथ मंदिर परिसर में लाया गया। सत्यनारायण वर्मा, राधेश्याम वर्मा, किशन बिलोची ने भी तेजाजी के झंडियां चढ़ाई।

केशवरायपाटन. लोक देवता तेजाजी के थानकों पर सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह से ही दुध चढ़ा कर दर्शन करने वाले आते रहे। शहर में मात्रा हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित एक दिवसीय मेला में लोग पहुंचे। थानक के पास तेजा गायन कर श्रद्धालु नृत्य करते रहे। उपखंड के गांवों में तेजाजी के मेलों में ग्रामीणों ने खरीदारी कर कर मेलों में आनन्द लिया। लेसरदा गांव में एक दिवसीय मेले आयोजित किया गया। लोग तेजाजी का गायन करते ङ्क्षबदोरी के रूप में मेला स्थल पर पहुंचे और तेजाजी थानक के परिक्रमा करते हुए लोक गायन कर रहे।

तेजाजी के लगाया भोग
झालीजी का बराना. कस्बे में चल रहे तीन दिवसीय तेजाजी के मेले में बाबा रामदेव की शोभा यात्रा के दौरान भक्तों की भीड़ रही। लोगों ने शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया। शोभायात्रा कस्बे के बस स्टैण्ड से तेजाजी के मंदिर तक निकाली गई। कस्बे के घरों में लड्डू बाटी बनाकर तेजाजी के भोग लगाया गया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थित तेजाजी मंदिर में लोग दिनभर गीतों पर भाव विभोर होकर थिरकते रहे।

खटकड़. कस्बे सहित क्षेत्र के गांवों में सोमवार को तेजा दशमी का पर्व मनाया गया। इस अवसर पर रविवार रात को गांवों में तेजाजी की झंडी की शोभायात्रा निकाली गई। तेजाजी के गीतों की गायन मंडलियों ने तेजाजी के गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया। रविवार रात कस्बे के तेजाजी के थानक से झंडी की शोभायात्रा शुरू हुई जो नए बस स्टैंड से होते हुए मुख्य बाजार से होती हुई पेट्रोल पंप,चौराहा तक जाकर वापस उसी मार्ग से तेजाजी के मंदिर पर पहुंची।

तेजाजी की सवारी निकली
लाखेरी. तेजा दशमी की पूर्व संध्या पर रविवार को शहर के सभी प्रमुख मार्गों से होती हुई तेजाजी की सवारी निकाली गई। यह सवारी तेजाजी के चौक पर स्थित तेजाजी के थानक से प्रारंभ होकर शहर के हर गली मोहल्ले में घूमी। इस दौरान सवारी में साथ चल रहे भोपाओ ने हर गली मोहल्ले में विराजमान प्रमुख देव स्थानों पर कामी लगा कर पूजा अर्चना भी की। देर रात को तेजाजी के थानक पर जागरण का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इसके साथ ही शहर में तीन दिवसीय तेजाजी मेले का आगाज हुआ।