15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Lok Sabha Speaker Om Birla : *खेल संकुल की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ की लागत से होगा विकास*

बहुत जल्द बूंदी के खेल संकुल की सूरत बदल जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से वहां प्रधान मंत्री जन-विकास कार्यक्रम के तहत खेल संकुल में सुविधाओं के विकास के लिए 20.72 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 03, 2022

Lok Sabha Speaker Om Birla : *खेल संकुल की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ की लागत से होगा विकास*

Lok Sabha Speaker Om Birla : *खेल संकुल की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ की लागत से होगा विकास*

Lok Sabha Speaker Om Birla : *खेल संकुल की बदलेगी सूरत, 20 करोड़ की लागत से होगा विकास*
-लोकसभा अध्यक्ष बिरला के प्रयासों से बूंदी को एक और सौगात
बूंदी। बहुत जल्द बूंदी के खेल संकुल की सूरत बदल जाएगी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से वहां प्रधान मंत्री जन-विकास कार्यक्रम के तहत खेल संकुल में सुविधाओं के विकास के लिए 20.72 करोड़ से अधिक की राशि स्वीकृत की गई है। स्पीकर बिरला ने गुरूवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए यह जानकारी दी।

स्पीकर बिरला ने कहा कि खेल संकुल में 8 करोड़ की लागत से इनडोर हॉल को निर्माण होगा जिसमें वॉलीबॉल, बॉस्केट बॉल, बैडमिंटन और टेबल टेनिस खेलने की सुविधा होगी। युवा स्वयं को स्वस्थ रख सकें और प्रतियोगी परीक्षा के लिए आवश्यक शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर सकें, इसके लिए 7 करोड़ की लागत से 400 मीटर का सिंथैटिक ट्रेक का निर्माण होगा। टहलने के शौकीन लोगों के 72 लाख की लागत से 1.5 किमी लंबा वॉकिंट ट्रेक बनाया जाएगा। इसके अलावा 5 करोड़ की लागत से खेल संकुल में स्विमिंग पूल भी बनेगा।

उन्होंने कहा कि बूंदी में जल्द ही 48 करोड़ रूपए की लागत से एकलव्य विद्यालय भी बनवाया जाएगा। इसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित जनजाति के लोगों को मिलेगा। इस स्क्ूल में आवासीय सुविधा के साथ खेल मैदान भी होगा। यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा के विकास के नए आयाम तय करेगा। इसके अलावा बूंदी में ही केंद्रीय विद्यालय के नए भवन के निर्माण के लिए 20 करोड़ रूपए भी स्वीकृत किए गए हैं। यह कार्य भी जल्द प्रारंभ हो जाएगा।

स्पीकर बिरला ने कहा कि बूंदी की पूरे देश में अलग पहचान है। हमारा प्रयास है कि बूंदी का सर्वांगीण विकास हो ताकि यह देश के अग्रणी शहरों में सम्मिलित हो सके। इसके लिए हमने राज्य सरकार से बूंदी के विकास का मास्टर प्लान तैयार करने के लिए कहा है। राज्य सरकार बूंदी के विकास के लिए जो भी प्रस्ताव भेजेगी, उसे केंद्र से स्वीकृत करवाने के प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि बूंदी में मेडिकल कॉलेज के निर्माण का कार्य भी प्रारंभ हो चुका है। हम यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रहे हैं कि अगले दो वर्षों में इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाए। हम चाहते हैं कि बूंदी के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उपचार की स्तरीय सुविधाएं मिल सकें।

रामगढ़ विषधारी वन्यजीव अभ्यारण्य को टाइगर रिजर्व बनाने के बारे में स्पीकर बिरला ने कहा कि यह टाइगर रिजर्व बाघ को मुकुंदरा और रणथम्भौर रिजर्व के बीच आने-जाने के लिए गलियारे का काम करेगा। मुकुंदरा, रामगढ़ और रणथम्भौर मिलकर देश के सबसे बड़े टाइगर रिजर्व के रूप में भी उभरेंगे। इससे पर्यटन को पंख लगने के साथ क्षेत्र के विकास का नया अध्याय भी प्रारंभ होगा।