मौसम बदला तो उपज को सुरक्षित करने में जुटे किसान-video
नोताडा. रविवार को मौसम बदलने के साथ ही किसान चिंतित नजर आए। कई किसान फसल निकलवाने के बाद दुसरी फसल की तैयारी में जुट गए थे। ऐसे में उनकी धान व सोयाबीन की फसल को बेच नहीं पाए और जगह का अभाव होने के चलते खुले में ढेर कर रखे थे।
लेकिन रविवार को जैसे ही मौसम में बदलाव नजर आया तो बारिश के आसार के चलते किसान अपनी उपज को सुरक्षित करने में जुट गए। कुछ किसान उपज के ढेरों को तरपाल से ढकते नजर आए तो कुछ ट्रॉलियों में भरकर किसी छायादार जगह पर सुरक्षित करने में जुटे रहे।