तीन मकानों में सेंध मारकर सोने-चांदी के आभूषण ले गए चोर-video
सुवासा. केशवरायपाटन पुलिस थाना क्षेत्र के चितावा गांव में रविवार रात चोरों में तीन मकानों में दीवार में सेंध मार कर नकदी व जेवरात ले गए। सूचना पर पहुंचे केशवरायपाटन सीआई देवेश भारद्वाज ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार चितावा गांव में रविवार रात को तेजाजी की ङ्क्षबदौरी निकल रही थी। ग्रामीण जुलूस में व्यस्त थे। रात्रि करीब 1 से 2 बजे के बीच अज्ञात चोरों ने खेतों के पास बन रहे तीन मकान में वारदात को अंजाम दिया।
चोरों ने तेजाजी मंदिर के पास बने रामचरण मीणा के मकान के पीछे दीवार में सेंध मारकर अंदर घुस गए और घर के बक्से में रखें सभी समान बाहर निकाल कर 5 हजार रुपए नकदी व एक जोड़ी चांदी की पायजेब, एक जोड़ी सोने के टॉफ्स ले गए। घर में रखे बिस्तर बक्से में रखे सामान खेतों में फेंक गए। वारदात के समय पूरा परिवार अपने-अपने कमरे में सो रहा था। रामचरण की मां राम जानकी घर पर नहीं थी। उसी कमरे को चोरों ने अपना निशाना बनाया। कमरे के बाहर चौक में बालक सो रहा था। चोर सभी कमरों के बाहर के गेट बंद कर फरार हो गए।
उसके बाद ने चोरों ने सत्यनारायण मीणा के मकान की दीवार तोड़ कर प्रवेश किया और वारदात की। घर में सो रहे सभी लोगों के दरवाजे बंद कर दिए और स्टोर रूम व कमरों में कीमती सामान ढूंढे, लेकिन चोरों को कुछ हासिल नहीं हुआ। बाद में बक्से में रखे सामानों को खेतों में फेंक कर चले गए। चोरों ने हेमराज सुमन के मकान में प्रवेश कर 1200 रुपए लेकर फरार हो गए।