video: उपतहससील परिसर में किसानों को किया टोकन वितरण
डाबी. कस्बे में लवकुश सर्किल पर स्थित डीलर के यहां यूरिया पहुंचने की सूचना पर किसान रविवार सुबह 6 बजे से ही दुकान के बाहर आकर जमा होने लगे। डीलर ने अपेक्षा से अधिक भीड़ जमा होती देखकर बिना अधिकारी की मौजूदगी के यूरिया वितरण में असमर्थता जताई। लवकुश सर्किल पर हो रही भीड़ से बार-बार जाम जैसे हालात पैदा होने लगे। किसानों की भीड़ की सूचना पर डाबी थानाधिकारी धर्माराम चौधरी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।
थानाधिकारी ने किसानों को समझा बुझाकर चौराहे से उपतहसील परिसर में भेजा। डीलर की सूचना पर कृषि पर्यवेक्षक गजेंद्र कुमार वर्मा ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मौजूदगी में वितरण करवाना शुरू करवाया। उपतहसील परिसर में किसानों को लाइन में लगाकर टोकन जारी कर यूरिया का वितरण करवाया गया।