14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: अतिक्रमी ने चरागाह भूमि पर चल रहा नरेगा कार्य बंद कराया तो श्रमिक पहुंचे प्रशासन के द्वार

उपखण्ड की फूलेता ग्राम पंचायत के दलेलपुरा गांव में अतिक्रमी द्वारा चरागाह भूमि पर नरेगा कार्य नही चलने दिया तो नरेगा श्रमिक चरागाह भूमि का अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन के द्वार पहुंच गए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 05, 2023

video: अतिक्रमी ने चरागाह भूमि पर चल रहा नरेगा कार्य बंद कराया तो श्रमिक पहुंचे प्रशासन के द्वार
नैनवां. उपखण्ड की फूलेता ग्राम पंचायत के दलेलपुरा गांव में अतिक्रमी द्वारा चरागाह भूमि पर नरेगा कार्य नही चलने दिया तो नरेगा श्रमिक चरागाह भूमि का अतिक्रमण हटवाने के लिए प्रशासन के द्वार पहुंच गए। एक अतिक्रमी पर चरागाह भूमि पर चल रहे नरेगा कार्य को बंद करवा देने का आरोप लगाकर नरेगा श्रमिकों ने सोमवार को तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर चरागाह का अतिक्रमण हटाने की मांग की। नरेगा श्रमिकों ने उपखण्ड अधिकारी व ग्राम पंचायत प्रशासन को भी ज्ञापन दिया।

ज्ञापन में लिखा कि ग्राम पंचायत के माध्यम से नरेगा योजना में दलेलपुरा के चरागाह पर खाई पेसिंग का कार्य चल रहा है। जिस पर 47 श्रमिक काम कर रहे है। सोमवार को श्रमिक काम करने पहुंचे तो एक अतिक्रमी ने कार्यस्थल पर पहुंचकर काम बंद करवा दिया। जिससे श्रमिकों को लौटना पड़ा। श्रमिकों ने प्रशासन से मांग की है कि चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि श्रमिकों को रोजगार मिल सके।

उच्चाधिकारियों को अवगत कराया
फूलेता पंचायत के ग्राम विकास अधिकारी प्रेमराज पोटर ने बताया कि श्रमिकों ने पंचायत कार्यालय में भी आकर अतिक्रमी द्वारा कार्य बंद कराने की शिकायत की है। चरागाह भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को हटवाने के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया। प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।