15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलटी-video

थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 ढाकणी चौराहे पर शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में राजस्थान रोडवेज की बस पलटने से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गइ एवं दो दर्जन यात्री घायल हो गए।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Dec 08, 2023

मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में रोडवेज बस पलटी-video
– बस में सवार एक यात्री की मौत, दो दर्जन यात्री घायल
– मोटरसाइकिल चालक भी घायल
हिण्डोली. थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 52 ढाकणी चौराहे पर शुक्रवार को एक मोटरसाइकिल चालक को बचाने के चक्कर में राजस्थान रोडवेज की बस पलटने से बस में सवार एक यात्री की मौत हो गइ एवं दो दर्जन यात्री घायल हो गए। जिनमें से कुछ यात्रियों की स्थिति गंभीर होने से बूंदी से कोटा रैफर कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 52 ढाकणी चौराहे पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर सडक़ पार कर रहा था। उसी दौरान बारां आगार की रोडवेज बस बारां से जयपुर जा रही थी बस में चार दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। मोटरसाइकिल चालक रोड पर होने के कारण बस चालक उसे बचाने के चक्ïकर में बस अनियंत्रित हो गई एवं कुछ दूरी पर जाकर बस पलट गई। जिससे बस में सवार एक जने की मौत हो गई। दो दर्जन यात्री घायल हो गए। मोटरसाइकिल चालक भी घायल हुआ।

पलटने के बाद घिसती चली गई बस
बस में चार दर्जन से अधिक यात्री बैठे थे बस पलटने के बाद कुछ दूर तक घिसती चली गई। इस दौरान यात्री खिड़कियों व सीटों से टकराकर कई महिला, पुरुष, बालक घायल हो गए। बस पलटने के बाद बस में अंदर से यात्रियों की चीख पुकार मच गई। इस दौरान आसपास के लोग बचाव के लिए दौड़े वही बस में कुछ यात्रियों ने भी एक दूसरे को बचाकर काफी मशक्कत के बाद सभी को बाहर निकाला एवं सडक़ पर ही लिटा दिया तो किसी को बिठा दिया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई एवं घायलों को बचाने में जुट गए। बस में सवार निवाई निवासी गोविंद राम (60) की मौत हो गई।

ये यात्री हुए घायल
जानकारी के अनुसार देवजी का थाना निवासी सत्यनारायण, जहाजपुर निवासी कैलाश मीणा, जयपुर निवासी माया शर्मा, प्रेम शर्मा, कोटा निवासी कोमल (40), प्रेम चंद (42), छीतरलाल (60) तालेडा, रंगलाल गुर्जर (80) नटावा, भगवान प्रजापत (45), कालूलाल प्रजापत (40) खीण्या, गोविंद खटीक (40) कोटा, रामदेव प्रजापत (60) खीण्या, कविता जाट निवासी ठीकरिया कला, राजेंद्र खींची सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सहित दो दर्जन यात्री घायल हुए। घायलों को एंबुलेंस व निजी वाहनों की मदद से बूंदी चिकित्सालय लाया गया।

घायल होने के बाद भी खींची ने बाहर निकाली दो महिलाएं
रोडवेज की बस पलटने के बाद उसमें सवार सेवानिवृत्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र खींची के कंधे पर फ्रैक्ïचर आने के बाद भी सीटों के नीचे दबी दो महिलाओं को खींचकर बाहर निकाला। खींची ने बताया कि वे पाइप पकडकऱ खडे हो गए। लेकिन महिला चिल्ला रही थी तो उन्होंने सबसे पहले उन्हें निकाला,बाद में वे निकलकर आए।

कुछ देर रहा हाइवे जाम
बस पलटने के बाद घायल यात्रियों को सडक़ पर ही बिठा दिया। इससे एक तरफ हाइवे जाम हो गया। दूसरी तरफ भी वहां यात्रियों को बचाने वाहन चालक वाहन खड़े कर घटनास्थल पर पहुंच गए। जिससे कुछ देर के लिए हाइवे जाम हो गया। बाद में थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवार घटना स्थल पर पहुंचे जिन्होंने रास्ता बहाल करवाया।

एक साथ पहुंची चार एंबुलेंस
लोगों द्वारा बार-बार 108 फोन करने पर करीब 20मिनिट बाद एक साथ चार एंबुलेंस पहुंची। जिससे सायरन की आवाज से मौके पर दशहत फैल गई। लोगों ने एक-एक कर घायल यात्रियों को एंबुलेंस में बिठाकर बूंदी रवाना किया।