15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बीस मिनट मूसलाधार बरसात, खेतों में फसलों को नुकसान

शहर सहित आसपास के गांवों में बुधवार को बीस मिनट तक मूसलाधार बरसात हुई। बरसात से खेतों में कटकर पड़ी सोयाबीन की फसलों में नुकसान होना बताया है।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 27, 2023

बीस मिनट मूसलाधार बरसात, खेतों में फसलों को नुकसान-video
नैनवां. शहर सहित आसपास के गांवों में बुधवार को बीस मिनट तक मूसलाधार बरसात हुई। बरसात से खेतों में कटकर पड़ी सोयाबीन की फसलों में नुकसान होना बताया है। बबूली गांव निवासी किसान महापंचायत के मंत्री रामप्रकाश नागर ने बताया कि तेज हवा के साथ हुई मूसलाधार बारिश से कटकर खेतों में पड़ी सोयाबीन की फसल में नुकसान हुआ है। बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है।

तेज हवाओं से आड़ी पड़ी धान की फसल
रामगंजबालाजी. क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार शाम को व रात को अचानक तेज हवाओं के साथ आई बरसात से धान की फसल आड़ी पड़ जाने से किसानों को नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है।

जानकारी अनुसार क्षेत्र के ऐबरा, अन्थड़ा, झुवासा, लाडपुर खानेहेड़ा आदि गांवो में मंगलवार को अचानक तेज हवाओं के साथ में हुई तेज बरसात से धान की फसल आड़ी पड़ जाने व खेतों में पानी भर जाने के बाद अब किसानों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। कई किसान अपनी फसल को बचाने के लिए अब डीजल इंजन लगाकर खेतों में भरे पानी को निकालने का प्रयास कर रहे हैं।