15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ

शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से रविवार को रणजीत टॉकिज में दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 19, 2023

video: दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ
बूंदी. शांति एवं अहिंसा विभाग की ओर से रविवार को रणजीत टॉकिज में दो दिवसीय जिला स्तरीय गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। इसमें वक्ताओं ने गांधी दर्शन पर आधारित व्याख्यान दिए।

प्रशिक्षण शिविर को सम्बोधित करते हुए बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के प्रोफेसर सतीश राव ने कहा कि नई पीढ़ी महात्मा गांधी स्वतंत्रता सैनानियों सहित सभी महापुरुषों के नियमों, विचारों को अपनाकर समाज सकारात्मक दिशा देने में अपनी भूमिका निभाएं। हम सभी का नैतिक दायित्व है कि युवा पीढ़ी को गांधी के आदर्शों, पद चिन्हों पर चलते हुए प्राणियों के प्रति सेवा भाव रखने के लिए प्रेरित करें। प्रोफेसर राव ने गांधी के समूचे जीवन पर प्रकाश डाला और उनके जीवन की विभिन्न घटनाओं का उल्लेख करते हुए उनसे प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम में गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक राजकुमार माथुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सर्वसमाज को साथ लेकर न सिर्फ देश को आजाद करवाकर एक सूत्र में पिरोने का अतुलनीय कार्य किया। सभापति मधु नुवाल ने गांधी के विचार व दोष को आत्मसात करने की बात कहीं। शिविर के दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह, सेवा संघ के सवाई सिंह सहित अन्य गांधीवादी विचारकों ने गांधी दर्शन पर सम्बोधित किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉलों में राज्य सरकार की फ्लेगशिप योजनाओं की जानकारी आमजन को दी गई। कार्यक्रम में बालिकाओं द्वारा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन, बुद्धम शरणम गच्छामि, ऐ मालिक तेरे बंदे हम सहित सर्व धर्म प्रार्थना सभा एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। प्रशिक्षण शिविर में प्रत्येक पंचायत से दो-दो और शहर क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड से दो-दो गांधीवादी विचारकों ने भी शिरकत की।