video: पांच महीने चलेगा चंबल की नहरों में जलप्रवाह, तीन सौ क्यूसेक छोड़ा पानी
नमाना. चंबल ब्रांच की बायी मुख्य नहर में जल प्रवाह शुरू हो गया है। जल प्रवाह शुरू हुए 5 दिन हो गए है। नहर से लगे किसानों को 5 महीने पानी मिलेगा वर्तमान में तीन सौ क्यूसेक पानी छोड़ रखा है। रबि की फसल की बुवाई को लेकर किसानों को अपने खेतों में रेलना करने के लिए पानी की आवश्यकता पड़ रही थी।
इसी को लेकर विभाग ने नहर में जल प्रवाह शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार चंबल ब्रांच की नहरों में 19 अक्टूबर को पानी छोड़ दिया गया था। लेकिन उस समय पानी का वेग कम रखा गया था। धीरे-धीरे पानी का वेग बढ़ाया जा रहा है । अभी वर्तमान में जितना पानी चल रहा है उतना ही पानी का वेग रखा जाएगा। उसके बाद अगर किसानों को पानी की अधिक आवश्यकता पड़ती है तो पानी का वेग बढ़ा दिया जाएगा।
हालांकि इस समय गेहूं की बुवाई करने के दौरान पानी की कम आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि पिछले दिनों हुई बरसात के कारण खेतों में नमी है। जिसके चलते रेलना करने के लिए पानी की कम आवश्यकता होगी। इसी को देखते हुए चंबल ब्रांच के अधिकारियों ने पानी का ज्यादा वेग नहीं बढ़ाया है। अधिकारियों का कहना है कि मार्च 23 तक चंबल ब्रांच की नहर में पानी चलेगा।