13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

video: ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से श्रमिक की मौत

थाना क्षेत्र के रालड़ी गांव के पास बुधवार को ट्रैक्टर से उचटकर टायर के नीचे आने से 31 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई।

Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 29, 2023

video: ट्रैक्टर के टायर के नीचे आने से श्रमिक की मौत
-पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया
-चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया
नैनवां. थाना क्षेत्र के रालड़ी गांव के पास बुधवार को ट्रैक्टर से उचटकर टायर के नीचे आने से 31 वर्षीय श्रमिक की मौत हो गई। मृतक श्रमिक समिधी गांव निवासी था। पुलिस ने शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। घटना की सूचना पर थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा, ड्यूटी ऑफिसर हेमराज मीणा व रामकरण मौके पर पहुंचे और मौका देखकर जानकारी ली।

ड्यूटी ऑफिसर ने बताया कि मृतक के पिता अर्जुनलाल ने पुलिस को रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में लिखा कि उसका पुत्र गम्भीरी निवासी मुकेश मीणा के मजदूरी करने गया था। चालक ट्रैक्टर चला रहा था और उसका पुत्र ट्रैक्टर पर बैठा हुआ था। चालक द्वारा टै्रक्टर को लापरवाही से चलाने से ट्रैक्टर पर बैठा था।

उसका पुत्र टै्रक्टर से उचटकर टायर के नीचे आ गया। पुत्र को उपचार के लिए नैनवां चिकित्सालय लेकर आए तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड गठित कर शव का पोस्टमार्टम करवाया। मृतक के पिता की रिपोर्ट पर टै्रक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।