14 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रोकी सड़क

नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन देने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां नगर परिषद के बाहर जाम लगाया। महिला सफाई कर्मचारियों ने परिषद के बाहर जाम लगाकर पिछले 7 माह से बकाया वेतन दिलाने की मांग की।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 10, 2021

बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रोकी सड़क

बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रोकी सड़क

बकाया वेतन की मांग को लेकर सफाई कर्मचारियों ने रोकी सड़क
सभापति व आयुक्त के साथ हुई सफाईकर्मियों की वार्ता
बूंदी. नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने बकाया वेतन देने की मांग को लेकर शुक्रवार को यहां नगर परिषद के बाहर जाम लगाया। महिला सफाई कर्मचारियों ने परिषद के बाहर जाम लगाकर पिछले 7 माह से बकाया वेतन दिलाने की मांग की। इस दौरान सभी महिलाओं ने नगर परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना पर नगर परिषद के अधिकारी व पुलिस मौके पर पहुंची और जाम लगा रहे कर्मचारियों से समझाइश की, लेकिन गुस्साई महिला सफाई कर्मी नहीं मानी। महिला कर्मचारियों का कहना था कि सात माह का वेतन नहीं मिला, जिसके चलते परिवार का लालन-पालन मुश्किल हो गया। कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को भी ज्ञापन दिया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं कर रहा।
दोपहर बाद सफाई कर्मचारियों की सभापति कक्ष में सभापति मधु नुवाल व आयुक्त महावीर सिंह सिसोदिया के बीच वार्ता हुई। वार्ता करीब 1 घंटे तक चली। वार्ता के दौरान सभापति और आयुक्त ने 151 सफाई कर्मियों को मंगलवार तक सातवें वेतन का एरियर भुगतान करने पर सफाई कर्मियों के साथ समझौता हुआ। सभापति ने जुलाई माह के अंत तक बकाया एरियर का भुगतान करने का भी भरोसा दिया। वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता भगवान नुवाल, सफाई निरीक्षक सुरेंद्र तंबोली, राजेंद्र हाड़ा, सत्यनारायण नरवाला, मनोनीत पार्षद अर्जुन डाबोडिया, अभिषेक राजोरिया आदि मौजूद रहे।