9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत बूंदी शहर के चार विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों का अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी सैकेट्री मनोज शर्मा ने निरीक्षण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jul 18, 2021

विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण

विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
डिप्टी सैकेट्री मनोज शर्मा ने लिया जायजा
बूंदी. प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम योजना के तहत बूंदी शहर के चार विद्यालयों में चल रहे निर्माण कार्यों का अल्पसंख्यक मंत्रालय भारत सरकार के डिप्टी सैकेट्री मनोज शर्मा ने निरीक्षण किया।
मनोज शर्मा ने बताया कि यह योजना सेंट्रल गवर्मेंट व राज्य सरकार संयुक्त रूप से संचालित कर रही। जिसके तहत बूंदी शहर में अल्पसंख्यक विभाग के माध्यम से कार्यकारी एजेंसी समसा बूंदी महारानी बालिका विद्यालय, विकास नगर बालिका विद्यालय, बालचंद पाड़ा, नीम का चोहट्टा आदि विद्यालयों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, कम्प्यूटर लैब, साइंस लैब, शौचालयों का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। बालचंदपाड़ा व नीम का चोहट्टा में कार्य पूर्ण हो चुका है, जबकि महारानी बालिका स्कूल व विकास नगर बालिका स्कूल में निर्माणकार्य लगभग अंतिम चरण में है।
निर्मित व निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण कर मनोज शर्मा ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी व कार्यकारी एजेंसी समसा के सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। अल्पसंख्यक विभाग के जाहिद जिलानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी दिनेश मीणा, कार्यक्रम अधिकारी वसीम खान, समसा बूंदी से अशोक कुमार व सम्बन्धित विद्यालयों के प्रिंसिपल मौके पर मौजूद रहे।