नैनवां. उपखंड के रजलावता पंचायत मुख्यालय पर चल रहे बाबा सदासुखजी के मेले में गुरुवार रात को श्री सदासुखजी सेवा समिति के तत्वावधान में शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम रात सवा नौ बजे शुरू हुआ, जो एक बजे तक चला।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत प्रियांशी जांगिड़ द्वारा गणेश वंदना घर में पधारों गजानन जी मेरे घर में पधारो.. नृत्य से हुई। बाल कलाकारों ने प्रचलित लोकगीत परण्यां पूरी साबुन घसगी…बालम छोटो सो….मेरी सास के पांच पुत्तर… अब के दे-दे बोट जिठानी सरपंची में… गीतों एक से बढकऱ एक मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों से खूब तालियां बटोरी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच रामस्वरूप, अध्यक्षता उपसरपंच रमेश सैनी ने की। विशिष्ट अतिथियों में ग्राम विकास अधिकारी कृष्ण कुमार चौधरी, पंचायत सहायक लोकेश नागर, वार्ड पंच चेतराम नागर, लोकेश नागर, राजबाई बैरवां,धनराज नागर, सोभाग मल मीणा, सुरेश मीणा, शंकरलाल बैरवा थे। कार्यक्रम का संचालन मास्टर कमलेश धाकड़ ने किया।मेले में शनिवार रात को सांस्कृतिक कार्यक्रम व इनाम वितरण के साथ मेले का समापन होगा।
मेले आयोजित
सुवासा. क्षेत्र के तीरथ ग्राम में एकदिवसीय भेरुजी का मेला का आयोजन हुआ, जहां पर श्रद्धालुओं का दिनभर भेरुजी के दर्शन किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तालेड़ा प्रधान राजेश रायपुरिया का स्वागत किया गया। इस अवसर पर मेला कमेटी अध्यक्ष पप्पू लाल मीणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष नरेश बैरागी, वार्ड पंच रामचरण,विजय केवट, कन्हैया लाल सुमन, दीनानाथ मीणा, गोङ्क्षवद नामदेव, पुरुषोत्तम उपस्थित रहे।