12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : सथूर रक्त दन्तिका माता मंदिर में लूट, सोने चांदी के आभूषण लूटकर ले गए अज्ञात लुटेरे

थाना क्षेत्र के ग्राम सथूर में रक्त दंतिका माता मंदिर में सोमवार देर रात को अज्ञात लूटेरों ने सीढियां के सहारे चढक़र मंदिर परिसर में घुसकर माता के सोने, चांदी के छत्र व अन्य गहने लूट कर ले गए।

Google source verification

हिण्डोली. थाना क्षेत्र के ग्राम सथूर में रक्त दंतिका माता मंदिर में सोमवार देर रात को अज्ञात लूटेरों ने सीढियां के सहारे चढक़र मंदिर परिसर में घुसकर माता के सोने, चांदी के छत्र व अन्य गहने लूट कर ले गए। एवं वहां पर मौजूद पूजारी सहित तीन जनों को गंभीर रूप से मारपीट कर घायल कर दिया।
जानकारी के अनुसार रात 1 बजे बाद कुछ लोग मंदिर के पीछे भागवत सीढ़ी लगाकर चढ़े एवं खिडक़ी के सहारे मंदिर परिसर में कूद गए। परिसर में सो रहे राजू प्रजापत 45 , कंबल ओढ़ कर सो रहा था उसके ऊपर बैठ गए एवं कुदाली से वार कर घायल कर दिया वहीं पास में सो रहे
रामअवतार व नवरत्न के साथ मारपीट की। उन्हें रस्सियों से बांध दिया। एवं मंदिर के अंदर गुस्से में वहां पर माता के सोने चांदी के छात्र लोड कर ले गए लोगों की माने तो करीब 6 साल तोला सोना व पांच किलो से अधिक चांदी बताई हैं।
लुटेरे चले जाने के बाद बंदे पुजारी ने हल्ला मचाया एवं आसपास के लोग जागे वे दौडक़र मंदिर परिसर में पहुंचे ।जहां पर रसिया से बंधे लोगों को खोल
राजू गंभीर घायल होने से उसे कोटा चिकित्सालय ले गए ।वहीं रामअवतार व नवरत्न को बूंदी चिकित्सालय में भर्ती करवाया। लोगों का कहना है कि मंदिर से सभी गहने चुरा कर लें ।

लुटेरे नकाबपोश थे
हिण्डोली. प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो लुटेरे युवाओं थे सभी नकाबपोश थे। वह मंदिर में घुसते ही मारपीट शुरू कर दी उन्होंने रस्सियों से बांध दिया जिससे उन्हें चिल्लाने तक का मौका नहीं मिला।घटना की जानकारी लगने पर पुलिस उपाध्यक्ष सज्जन सिंह राठौड़ थाना प्रभारी मनोज सिंह सिकरवाल में जाता मंदिर परिसर में पहुंचे।पुलिस मौके पर पहुंची एवं कार्रवाई शुरू कर दी है।

एफ एस एल टीम बुलाई
हिण्डोली. सथूर माता मंदिर में लूट की घटना के बाद मंगलवार सुबह पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह राठौड़, हिंडोली थाना प्रभारी मनोज सिंह मय जाप्ता एफ एस एल टीम के साथ मौके पर पहुंचे ।जहां पर साथ में स्पेशल टीम भी पहुंची। जहां का मौका मुआयना किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि लूट की वारदात के दौरान तीन जने घायल हो गए। जिनमें एक राजू प्रजापत को कोटा भर्ती करवा गया। बूंदी में भर्ती दो जनों से जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव मिले एवं घटना की जानकारी ली। लूट की घटना से आस पास के कई लोग मंदिर परिसर में पहुंचे जहां पर नाराजगी जाहिर की। लूट के वारदात के बाद पुलिस उपाधीक्षक ने थाने से चार टीमें गठित की एव लुटेरों की तलाश में भिजवा दी गई।