6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र केशवरायपाटन उपखण्ड में हालातों का जायजा लिया।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Sep 16, 2019

Bundi news, Bundi rajasthan news, speaker,Flood affected,Area,The tour

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा,लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा

बूंदी.रोटेदा.कापरेन. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र केशवरायपाटन उपखण्ड में हालातों का जायजा लिया। लोकसभा अध्यक्ष बिरला रोटेदा में रेस्क्यू टीम के साथ बोट में बैठकर जलमग्न कीर बस्ती व प्रभावित इलाकों में पहुंचे। यहां नुकसान का जायजा लिया।
लोकसभा अध्यक्ष सहकारी समिति व विद्यालय में प्रभावित परिवारों से मिले और उनका दु:ख-दर्द बांटा। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों के घर डूब या टूट गए उन्हें फिर से तैयार करेंगे। राज्य सरकार को बाढ़ पीडि़तों की मदद के लिए पूरी मदद की जाएगी। किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं। जिन लोगों के घरों में पानी घुसने से गृहस्थी का सामान बह गया उन्हें प्रशासन और जनसहयोग के माध्यम से घर-गृहस्थी के सामान दिलवाए जाएंगे। इस दौरान बिरला ने जिला कलक्टर रुक्मणी रियार और अन्य अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने घाट का बराना सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का भी दौरा किया। इस दौरान केशवरायपाटन विधायक चन्द्रकांता मेघवाल, पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता, अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश जोशी भी साथ थे।