बूंदी न्यूज, बूंदी राजस्थान न्यूज, विद्यार्थी, शिक्षकों की कमी, लेटलतीफी, विद्यालय का गेट, ताला जड़ा
लाखेरी. उपखंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत उतराना मुख्यालय पर स्थित राउमावि में शिक्षकों की कमी एवं कार्यवाहक ङ्क्षप्रसीपल के विद्यालय में देरी से आने पर नाराज विद्यार्थियों ने मंगलवार को ताला जडकऱ लाखेरी-बूंदी हाइवे जाम कर दिया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन किया गया।
लाखेरी-बूंदी हाइवे पर जाम के चलते मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। विद्यार्थियों ने बताया कि लंबे समय से विद्यालय में रिक्त शिक्षकों के पद पर शिक्षक लगाने की मांग की जा रही है, लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
वहीं विद्यालय में कार्यरत कार्यवाहक ङ्क्षप्रसीपल सहित विद्यालय स्टाफ विद्यालय में समय पर नहीं आते हैं। विद्यालय में शिक्षकों की कमी तथा अध्यापकों के देरी से आने के कारण छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसको लेकर आक्रोशित विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ कर हाइवे जाम कर दिया। हाइवे जाम की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया। तुरंत मौके पर थानाधिकारी एवं तहसीलदार ने पहुंच छात्र-छात्रों से समझाइश कर जाम को खुलवाया। उसके पश्चात चंद्र प्रकाश मेघवाल मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के.पाटन ने उतराना विद्यालय में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए कार्यवाहक ङ्क्षप्रसीपल कुसुम सैनी को हटाकर दो अन्य शिक्षकों की विद्यालय में वैकल्पिक व्यवस्था की।
उतराना विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याओं को सुनकर शीघ्र समाधान के लिए आश्वस्त किया है। विद्यालय में शिक्षकों के समय पर नहीं आने की शिकायत मिली हैं। इसकी जांच करवा कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
चंद्र प्रकाश मेघवाल, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, के.पाटन