बूंदी. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विभाग संयोजक पंकज गुर्जर के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय बूंदी कॉलेज गेट पर शिक्षक भर्ती सेकंड ग्रेड के पेपर आउट होने पर राजस्थान सरकार के खिलाफ रोड जाम कर के टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और बताया कि जिस प्रकार राजस्थान में लगातार परीक्षाओं के पेपर आउट हो रहे हैं राजस्थान सरकार कहीं से कहीं तक भी विद्यार्थियों की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरी है। विरोध करने में धर्मेद्र चौहान, भूपेंद्र गुर्जर रामराज बगड़वाल चिराग सिंह, आयुष शर्मा,आर्यन माहेश्वरी, अनुराग हाड़ा, कुनाल गहलोत, वंश, ईशान ,हेमंत,जयंत, प्रमोद उत्कर्ष ,योगेश, परीक्षित, अमन जैन, नरेश भड़ाना,रोहित सिंह हाड़ा, पुनीत आशावत सहित कई छात्र मौजूद रहे।
सामान्य ज्ञान का पेपर आउट, अभ्यर्थी बोले: जिसका डर था वहीं हुआ
बूंदी.राजस्थान लोकसेवा आयोग अजमेर द्वारा आयोजित वरिष्ठ अध्यापक (माध्यामिक शिक्षा) की प्रतियोगी परीक्षा-2022 के चौथे दिन उस वक्त अयार्थी अंचभित नजर आए जब परीक्षा केंद्र में बटा हुआ पेपर उनसे वापस ले लिया गया। अचानक हुए घटनाक्रम से अयर्थी बोले सर पेपर क्यों लिए जा रहे, इसका ड्यूटी पर मौजूद शिक्षकों के पास भी कोई जवाब नहीं था। पहली पारी में आयोजित होने वाला सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर एक जिले में आउट होने के बाद यहां अयार्थियों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। सुबह सर्दी में कड़ी सुरक्षा जांंच के बाद अयार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पूर्व प्रवेश दिया गया। इसके बाद शिक्षकों ने सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र बांट दिया। जैसे ही अयर्थी परीक्षा देने लगे अचानक पेपर आउट होने के बाद परीक्षा नियंत्रण कक्ष से सभी केंद्रों में परीक्षा निरस्त होने की सूचना पर बच्चोंं से पेपर ले लिए गए। पहली पारी में 27 केंद्रों में 7 हजार 739 अयर्थी परीक्षा मेंं बैठने थे। जानकारी अनुसार एक परीक्षा सेंटर को छोडकऱ सभी केंद्रों पर पेपर बंट गए थे। बिना परीक्षा दिए लौटे अयार्थियों के चेहरे मायूस दिखे। छात्र-छात्राओं ने कहा जिसका डर था वहीं हुआ। आखिर कार पेपर आउट हो गया। छात्र हर्षित शर्मा ने बताया कि वो विज्ञान वर्ग का विद्यार्थी है। पिछले एक वर्ष से इसके लिए तैयारी कर रहा था। जयपुर रहकर भी तैयारी की काफी पैसा व समय भी खर्च हुआ। अब पता नहीं यह पेपर कब वापस होगा। वहीं दूसरी पारी में पांच केंद्रों में विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 2 हजार 34 अयार्थी बैठने थे। जिसमें 1807 अयर्थी उपस्थित रहे। जबकि 227 अनुपस्थित रहे।
जताई नाराजगी
हिण्डोली. कस्बे के सीनियर सेकंडरी विद्यालय में शनिवार को सेकंड ग्रेड टीचर का सामान्य ज्ञान परीक्षा का पेपर आउट होने की सूचना के बाद बाहर से पेपर देने आने वाले परीक्षार्थियों ने नाराजगी जताई। जानकारी अनुसार यहां पर सुबह 9 से 11 बजे तक सामान्य ज्ञान का पेपर होने वाला था, जिसकी तैयारी के लिए सेंटर में दूरदराज से परीक्षार्थी कड़ाके की सर्दी में कांपते हुए यहां पहुंचे एवं परीक्षा केंद्र पर बैठ गए,लेकिन कुछ मिनट बाद उनसे पेपर लीक होने की सूचना मिली। ऐसे में परीक्षार्थियों ने केंद्र से बाहर आने पर काफी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि यह सूचना समय पर मिलती तो आर्थिक नुकसान व समय का नुकसान नहीं होता।