17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माता रानी के मंदिर बने आस्था का केंद्र

नवरात्र में कस्बे में स्थित माता रानी के मंदिर यहां पर आस्था के केन्द्र बने हुए हैं। वहीं शाम को होने वाली आरती आकर्षित रहती हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Oct 23, 2020

माता रानी के मंदिर बने आस्था का केंद्र

माता रानी के मंदिर बने आस्था का केंद्र

माता रानी के मंदिर बने आस्था का केंद्र
संध्या कालीन आरती होती है आकर्षण करने वाली
राम सागर झील किनारे स्थित है मंदिर
हिण्डोली. नवरात्र में कस्बे में स्थित माता रानी के मंदिर यहां पर आस्था के केन्द्र बने हुए हैं। वहीं शाम को होने वाली आरती आकर्षित रहती हैं।
अन्नपूर्णा माता मंदिर
कस्बे के बीचोंबीच घाटी के ऊपर माता रानी का मंदिर बना हुआ है। यहां नवरात्रा के समय श्रद्धालु काफी संख्या में आते हैं। भक्तजन यहां पर माता से मन्नत मांगते है।
बीजासन माता मंदिर
हिण्डोली. कस्बे का सबसे सुंदर व रमणीय स्थल हैं। यह मंदिर रामसागर झील के तट पर स्थित पहाड़ी पर है। माता के महिलाएं पुए के भोग लगाती है और माता मन्नत मांगती है। यह मंदिर पहाड़ी व रामसागर झील के किनारे है।
चौथमाता मन्दिर
कस्बे के हनुमानजी का झोपड़ा के पास यह मंदिर रामसागर झील के किनारे ऊंची पहाड़ी पर बना हुआ है। यहां पर हर चौथ पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। यहां पर महिलाएं भजन कीर्तन करती हुई पैदल आती है और माता से मन्नत मांगती हैं। मन्दिर के ऊपरी छोर से रामसागर झील को निहारा जा सकता है। यहां से सूर्यास्त के नजारा बहुत ही रमणीय नजर आता हैं।
टोपा माता मंदिर-
कस्बे के बीचोंबीच स्थित टोपा माता का मंदिर बहुत ही दुर्लभ हैं। इस मंदिर के ऊपरी हिस्से पर पत्तों से बना हुआ टोपीनुमा आकृति का कवर लगाया गया हैं। हर नवरात्रा पर यहां पर माता रानी के श्रद्धालु की भीड़ लगी रहती हैं। यह मंदिर रामसागर झील के किनारे पर बसा हुआ है। यहां पर नवरात्रा के समय प्रतिदिन शाम को आरती होती है।