
Crime News : अचानक ऐसा कुछ देखा कि चोर नहीं खोल पाए तिजोरी
झाड़ोल गांव के दो मकानों में चोरी की वारदात
गेण्डोली. झाडोल गांव में बीती रात चोर दो अलग अलग मकानों के ताले तोड़ कर वहां से करीब दो लाख रुपए नकद एवं सोने चांदी के जेवर चुरा ले गए। पीडि़तों द्वारा शनिवार सुबह घटना की सूचना थाने को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मौका मुआयना किया और पीडि़तों से घटना की रिपोर्ट ली।
पीडि़त गोपाललाल मीणा ने बताया कि वह घर नहीं था, चोर देर रात पीछे से घर में घुस गए और बक्से का ताला तोड़ उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए नकदी, सोने की एक टोकरी व एक जोड़ी चांदी के तौडिया चुरा ले गए। तिजोरी पास उसकी पत्नी लड्डू बाई सो रही थी, इसलिए चोर तिजोरी का ताला नहीं खोल सके। इसी प्रकार नन्दकिशोर मीणा भी शुक्रवार देर शाम सरसों बेच कर आया था। जो सरसों की आई रकम पचास हजार रुपए को घर पर रख खेत पर रखवाली करने चला गया। घर पर उसकी पत्नी व बच्चे ही थे। देर चोरों ने उसके तीन अलग अलग ताले तोडे और बक्से में रखे पचास हजार रुपए नकद चुरा ले गए। घटना के संबंध में थानाधिकारी मुकेश कुमार यादव का कहना है कि घटना की रिपोर्ट मिली है। मामले जांच की जा रही है।
प्रदेश स्तरीय होली मिलन समारोह में बूंदी से पहुंचे समाजबंधु
बूंदी. राजस्थान ब्राह्मण महासभा की प्रदेश स्तरीय कार्यकारणी बैठक व होली स्नेह मिलन समारोह प्रदेशाध्यक्ष पं.भंवरलाल शर्मा की अध्यक्षता में जयपुर के विद्याधर नगर में स्थित परशुराम भवन में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्रदेश भर से आए संगठन के पदाधिकारियों ने जिले की गतिविधियों पर चर्चा की। बूंदी जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज को एक होकर युवा वर्ग को मजबूती से शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। साथ ही प्रतिनिधिमंडल ने विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा से मिलकर आर्थिक कमजोर परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं लाभ दिलाने की मांग कर प्रदेश कार्यकारिणी को आगामी परशुराम जन्मोत्सव में बूंदी आने का न्योता दिया। इस दौरान जिला महामंत्री रामदत्त जोशी, जयंती संयोजक घनश्याम दुबे, प्रदेश महामंत्री हनुमान सहाय शर्मा, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष विजय व्यास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लोकेश सुखवाल, ब्राह्मण नेता संजय शर्मा आदि मौजूद रहे।
Published on:
28 Mar 2022 10:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
