14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Chori : सोने-चांदी के आभूषण सहित नकदी पर चोरों ने किया हाथ साफ Video

थाना क्षेत्र के रालड़ी गांव में दो मकानों में चोरी हो गई। चोर एक मकान का जंगला तोड़ कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी निकालकर ले गए

Google source verification

नैनवां. थाना क्षेत्र के रालड़ी गांव में दो मकानों में चोरी हो गई। चोर एक मकान का जंगला तोड़ कर अंदर घुसकर सोने-चांदी के आभूषण व नकदी निकालकर ले गए, वहीं दूसरे मकान से बाइक चोरी कर ले गए। घटना की सूचना पर थानाधिकारी सुभाषचंद्र शर्मा व एएसआई राजेन्द्रङ्क्षसह ने रालडी गांव पहुंचकर दोनों वारदातों का मौका देखा।
एक मकान मालिक महावीर जाट ने रिपोर्ट दी, जिसमे लिखा कि वह रात को खेत पर ङ्क्षसचाई करने गया हुआ था। मकान पर पत्नी व बच्चे सो रहे थे। रात में अज्ञात व्यक्तियो ने उसके मकान के पीछे लगे जंगले को काटकर हटाया। अन्दर कमरे में घुसकर एक बक्सा व आलमारी के लॉक तोडकर उसमें रखे 750 ग्राम चांदी की कनकती, एक तोले के सोने के मांदलिया, 7 ग्राम सोने के टॉप्स, चांदी के पायजेब, 600 ग्राम चांदी की डली व तीन हजार रुपए, कपडे, तीन कंबल व तीन दरियां, तीन शॉल को चुराकर ले गए। चोरी का पता सुबह चला है। चोर गांव में ही रामफूल बैरवा के मकान से बाइक चोरी कर ले गए। थानाधिकारी सुभाषचन्द्र शर्मा ने बताया कि चोरी की वारदातों का मौका देखा है। मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मौके पर बीटीएस टीम को भी बुलाया है।
नकदी चुरा ले गए चोर
सुवासा. तालेड़ा उपखंड के सुवासा गांव में एक ही रात में दो स्थानों पर चोर दुकान में रखी नकदी व घरेलू सामान चोरी कर ले गए। जानकारी अनुसार सुवासा कस्बे में लक्ष्मीनाथ ट्रेडर्स दुकान पर रात्रि 1 बजे चोर छत के गेट को तोडकऱ दुकान के अंदर घुसे और दुकान की टेबल की दराज के ताले तोडकऱ उनमें रखे करीब पांच हजार रुपए ले गए। वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोर दुकान के अंदर रात्रि एक बज कर 2 मिनट में छत के रास्ते से अंदर आए और 20 मिनट में नकदी चोरी कर वहां से फरार हो गए। उसके बाद चोरों ने रोड पर खड़े भागीरथ पांचाल के ट्रैक्टर के पीछे खड़ी छिडक़ाव की मशीन का नोजल काट कर ले गए। सुबह लक्ष्मीनाथ ट्रेडर्स के मालिक योगेंद्र शर्मा दुकान पर पहुंचे तो टेबल पर सामान बिखरा पड़ा था और टेबल की दराज में रखे रुपए गायब थे चोर फटे पुराने नोट छोड़ कर चले गए।