9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिला मानदेय

हिण्डोली क्षेत्र के जीएसएस पर ठेकेदार के मार्फत काम करने वाले 3 दर्जन से अधिक कर्मचारियों को 2 माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Jun 18, 2020

कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिला मानदेय

कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिला मानदेय

कर्मचारियों को 2 माह से नहीं मिला मानदेय
अधीक्षण अभियंता से मिले जीएसएस के संविदा कर्मचारी
बसोली. हिण्डोली क्षेत्र के जीएसएस पर ठेकेदार के मार्फत काम करने वाले 3 दर्जन से अधिक कर्मचारियों को 2 माह से मानदेय नहीं मिलने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रिड पर काम करने वाले कर्मचारियों ने विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर मानदेय देने की मांग की है। कोरोना समय मुश्किल घड़ी में सभी कर्मचारी दिन-रात 33 केवी व 11 केवी विद्युत ग्रिड पर कार्य कर रहे है, लेकिन ठेकेदार द्वारा इन कर्मचारियों को समय पर मानदेय नहीं दिया जा रहा है। वहीं कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि मानदेय 4500 रुपए दिए जा रहे हैं, जो लेबर कोर्ट के नियमों का उल्लंघन है। अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देने वालों में मुकेश नागर, कमलेश नागर, महावीर सैनी, राजेश मीणा, प्रहलाद मीणा सहित अन्य कर्मचारी शामिल थे।


कोरोना में ड्यूटी करने वाले शिक्षकों को उपार्जित अवकाश का लाभ दें
नैनवां. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की नैनवां उपशाखा के पदाधिकारियों ने बुधवार को उपखंड अधिकारी को ज्ञापन देकर कोरोना डयूटी कर रहे शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन अवकाश के बदले उपार्जित अवकाश का लाभ दिए जाने की मांग की। ज्ञापन में लिखा है कि ग्रीष्मावकाश में भी शिक्षक लगातार कई दिनों से क्वॉरंटीन सेन्टरों, वार्ड प्रभारी, चेक पोस्ट, कंट्रोल रूम, गेहंू वितरण और अन्य कई जगहों पर ड्यूटी दे रहे शिक्षकों को उपार्जित अवकाश का लाभ दिया जाए। ज्ञापन देने में नैनवां उपशाखा अध्यक्ष सुगनचंद मीणा व जिला कार्य समिति सदस्य सौरभ चौधरी शामिल थे।