12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

बूंदी जिले में बड़ा हादसा : ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलटा, चालक सहित नौ जने घायल. Video

थाना इलाके में स्टेट हाइवे 37 ए कापरेन - रोटेदा मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलट जाने से ट्रैक्टर के पीछे कल्टी मशीन पर बैठे करीब 8 श्रमिक व चालक घायल हो गया।

Google source verification

कापरेन. थाना इलाके में स्टेट हाइवे 37 ए कापरेन – रोटेदा मार्ग पर मंगलवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर ड्रेन में पलट जाने से ट्रैक्टर के पीछे कल्टी मशीन पर बैठे करीब 8 श्रमिक व चालक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार टै्रक्टर में सवार होकर मजदूर सोयाबीन की फसल काटने जा रहे थे। मजदूर कल्टी मशीन पर बैठे हुए थे। अचानक ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ जाने से अनियंत्रित होकर डे्रन में पलट गया। जिससे नौ जने घायल हो गए। चालक इंद्रजीत सहित एक महिला श्रमिक रानी बाई को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रैफर कर दिया गया। घायलों में रोटेदा निवासी 2 पुरुष व 7 महिला श्रमिक शामिल है। कापरेन थाना पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुटी। वहीं शेष घायल श्रमिको का कापरेन अस्पताल में उपचार जारी है।