
5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, चुभती रही सर्द हवा
5 डिग्री तक लुढ़का तापमान, चुभती रही सर्द हवा
कड़ाके की सर्दी से ठिठुरे लोग, खेतों में नजर आई ओस की परत
बूंदी. जिले भर में शीतलहर का असर रविवार को भी जारी है। न्यूनतम तापमान गिर कर 5 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। ऐसे में अलसुबह खेतों में ओस की बूंदे जम गई। ओस की ये बूंदी फसलों व तिरपाल पर जमी नजर आई। लोग अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का जतन करते रहे। बाजारों में शाम को जल्द ही सन्नाटा पसरा गया। सूर्य की तपिश भी सर्द हवा के असर को कम नहीं कर पाई और शूल की भांति चुभती रही।
लाखेरी. क्षेत्र में गत दो दिनों से सर्दी का असर बढ़ गया है। शाम होते ही लोगों को गलन का एहसास होने लगता है। सर्दी के चलते जाडला गांव में कई खेतों में ओस की बूंदें जम गई।
कापरेन. कस्बे सहित क्षेत्र में तेज सर्दी से जनजीवन प्रभावित रहा। लोगों ने अलाव का सहारा लिया। उधर किसानों का कहना है कि सर्दी बढऩे से गेहंू, लहसुन, चना को लाभ होगा।
देई. कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रात के समय पारे में गिरावट से किसानों के पाइप, टापरियों सहित फसलों पर ओस की परत जम गई। तेज सर्दी से धूजणी छूट रही है। लोग सर्दी से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है।
आकोदा. क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी ने लोगों को धुजणी छुड़ा दी। लोग दिनभर अलाव का सहारा लेते नजर आए। पेड़ व पौधों पर ओस जम गई।
बड़ानयागांव. क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर रविवार को भी नजर आया। रविवार सुबह क्षेत्र में खेतों में फसलों खेतों की मेड़ों, टापरी तिरपाल पर ओस की परत जमी नजर आई। क्षेत्र में तापमान में गिरावट होने से पाला गिरने से आलू, धनिया, टमाटर की फसल में नुकसान को लेकर किसानों की चिंता बढऩे लगी है।
नोताड़ा. नोताड़ा से खेडिय़ा दुर्जन की तरफ जाने वाली सडक़ के किनारे खेतों में तिरपाल की टपरियों पर ओस जमी नजर आई। किसान जगदीश मीणा, छोटूलाल गुर्जर, राजू माली आदि ने फसलों आदि पर भी ओस जमी रही।
गेण्डोली. क्षेत्र में दो दिन से कड़ाके सर्दी पड़ रही है। तेज सर्दी के कारण खेतों में रखवाली करने वाले काश्तकारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें अलाव जलाकर रात गुजारनी पड़ रही है। गेण्डोली निवासी महेश गौतम का कहना है कि रविवार सुबह उसे अपने फार्म हाउस पर फसल एवं तार फैंसिंग पर ओस जमी हुई दिखाई दी। इसी प्रकार सीताराम माली ने कहा कि दो दिन से सर्दी ने मुश्किल बढ़ा दी है।
जजावर. कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में तो खेतों में खड़े फसल की पत्तियों व चारे में ओस तक जम गई। शुक्रवार शाम से ही सर्दी का असर बढ़ा हुआ है। तिरपालों पर ओस की चादर जमी रही।
Published on:
20 Dec 2021 08:01 pm

बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
