
दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से आयोजित हुआ फुटबॉल मैच
दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से आयोजित हुआ फुटबॉल मैच
बूंदी. दी बूंदी अरबन को-ऑपरेटिव बैंक की ओर से गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित हायर सैकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में एक दिवसीय मैत्री फुटबॉल मैच खेला गया। हेमर क्लब बूंदी और लाखेरी फुटबॉल क्लब के बीच यह मैच हुआ। जिसमें हेमर क्लब बूंदी ने लाखेरी फुटबॉल क्लब को 1-0 से पराजित कर विजेता का खिताब जीता। कार्यक्रम के अतिथि जिला कलक्टर रेणु जयपाल, पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा, सभापति मधु नुवाल, अरबन बैंक चेयरमैन सत्येश शर्मा थे। पुलिस अधीक्षक ने फुटबॉल किक लगाकर मैच की शुरुआत की। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर दोनों टीमों को पुरस्कार एवं मैडल वितरित किए गए। इस दौरान जिला फुटबॉल संघ के अध्यक्ष मोहन नुवाल, उप सभापति लटूर भाई, कांग्रेस नेता भगवान नुवाल, पार्षद टीकम जैन, जगरूप सिंह रंधावा आदि मौजूद रहे। संचालन भूपेंद्र शर्मा ने किया। जिला फुटबॉल संघ के सचिव फजर्लुरहमान ने आभार जताया।
Published on:
04 Oct 2021 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
