11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूंदी

Video : सर्द हवाओं ने ठिठुराया, तापमान 6 डिग्री तक लुढक़ा

जिले में बुधवार को सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिर कर 6 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है।

Google source verification

बूंदी. जिले में बुधवार को सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरा दिया। बुधवार को न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को न्यूनतम तापमान गिर कर 6 डिग्री सेल्सियस तक आ पहुंचा है। लोगों सुबह के समय घरों में दुबके रहे। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचने का जतन करते रहे।


कोहरे के साथ बरसात की तरह बरस रही ओंस की बूंदें
नोताडा.मंगलवार को बरसात के बाद जैसे ही मौसम साफ हुआ तो बुधवार को अलसुबह भयंकर कोहरा छाया हुआ नजर आया जिसके चलते पेड़ पौधों और फसलों से ओंस की बूंदें टपकती हुई नजर आई तो वहीं मकड़ी के जालों पर जमीं ओंस की बूंदें ऐसी लगी मानों मोती उतर आए हो ।

वहीं ओंस की बूंदें बरसात की तरह बरसने से बार बार वाहनों के कांच साफ करने पड़े तथा पेड़ों से पानी टपकता रहा ।कोहरे व सर्दी के कारण पशु पक्षी भी ठिठुरते नजर आए। सडक़ों पर चलने वाले वाहनों को रेंग रेंग कर हेडलाईट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण बाइक चालकों की आंखों पर भी पानी की बूंदें जम गई। ग्रामीण अलाव का सहारा लेकर राहत पाने का जतन करते नजर आऐ। ग्रामीणों ने बताया की मावठ व ओंस पडऩे से गेहूं की फसल में फायदा होगा