
थाना परिसर में बनेगा सुविधा युक्त स्वागत कक्ष
थाना परिसर में बनेगा सुविधा युक्त स्वागत कक्ष
केशवरायपाटन. पुलिस थाना परिसर में शनिवार को स्वागत कक्ष की नींव खोदी गई। थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल ने बताया कि 7 लाख की लागत से बनने वाले इस स्वागत कक्ष में महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। जो भी परिवादी यहां आएगा, उसकी बारी आने तक यहां बैठाया जाएगा। पालीवाल ने बताया कि स्वागत कक्ष में परिवारों के लिए बैठने की उपयुक्त व्यवस्था रहेगी। यहां आने वाले परिवारों को अपने कार्य से पहले आने पर इधर-उधर भटकना पड़ता था। अब उनको बैठने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
समय पर जांच पूर्ण नहीं करने पर हेड कांस्टेबल को भेजा लाइन
केशवरायपाटन . पुलिस अधीक्षक जय यादव ने शनिवार को थाना परिसर में जनसुनवाई कर परिवादी की समस्याओं का निस्तारण किया। शाम 4 बजे यादव के समक्ष नयागांव निवासी प्रभुलाल माली ने मारपीट के प्रकरण की जांच समय पर नहीं करने की शिकायत करने पर पत्रावली का अवलोकन कर जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल बलदेव को दोषी मानते हुए जांच दूसरे के नाम कर उसे तुरंत लाइन में भिजवाने के निर्देश दिए। इसके बाद लोगों ने कई मामले एसपी यादव के सामने रखे। उन्होंने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए दर्ज प्रकरणों का अवलोकन कर थाना प्रभारी लोकेंद्र पालीवाल को मामलों के निस्तारण का निर्देश दिए। इस दौरान वृताधिकारी नीतिराज सिंह भी उपस्थित थे।
अवैध कारोबारियों पर सख्ती बरतने के निर्देश : पुलिस थाना परिसर में शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव ने कस्बे में अवैध मादक पदार्थ एवं अन्य अवैध कारोबारियों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं। यादव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि जनसुनवाई में कस्बे में स्मैक बेचने के मामला सामने आया है।
इस बारे में थाना प्रभारी को सप्लायर के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। यादव के समक्ष अवैध बजरी खनन, कोटा दौसा मेगा स्टेट हाइवे पर चलने वाली निजी बसों को कस्बे तक पहुंचाने का मामला उठाया। यादव ने सभी बसों की जांच करवा कर इस बारे में परिवहन अधिकारी से चर्चा करने का आश्वासन दिया। यादव के समक्ष चंबल नदी में अवैध मत्स्य आखेट का मामला उठाया।
Published on:
05 Dec 2021 07:20 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
