
थाने पहुंची महिलाएं, सरकारी जमीन पर हमारा भी अधिकार
थाने पहुंची महिलाएं, सरकारी जमीन पर हमारा भी अधिकार
चित्तौडिय़ा गांव की 3 दर्जन महिलाओं ने थाना अधिकारी के सामने रखी अपनी पीड़ा
अंधेड़ गांव के लोगों ने कर रखा है कब्जा
नमाना. धनातरी पंचायत की नमाना बरूंधन मार्ग पर स्थित चरागाह भूमि पर चित्तौडिय़ा गांव की करीब 4 दर्जन महिलाएं शनिवार दोपहर को नमाना थाने पहुंची व थाना अधिकारी को अपनी पीड़ा बताई। चित्तौडिय़ा से आई महिला ममता बाई, प्रेम, विमला, लीलाबाई, सुरजा, केसर, मनभर बाई, सांता ने बताया कि इस मार्ग पर सैकड़ों बीघा चरागाह भूमि है। जिस पर अंधेड़ गांव के लोगों ने कई वर्षों से कब्जा कर रखा है, जबकि यह भूमि उनके गांव के नजदीक है। इस पर सबसे अधिक अधिकार उनका बनता है। इस बात को लेकर पिछले 4 दिन पहले गांव की सभी महिलाओं ने अपने अपने हिसाब से सरकारी जमीन पर आवश्यकता के अनुसार कब्जा कर लिया, लेकिन इस दौरान अंधेड़ गांव के लोगों ने आकर कब्जे को हटाने के लिए महिलाओं को धमकी दी व जबरदस्ती पत्थर पटक दिए। इसी बात को लेकर शनिवार को महिलाएं नमाना थाने पहुंच गई व सरकारी जमीन पर थाना अधिकारी से अधिकार दिलाने की बात करने लगी। महिलाओं ने अंधेर गांव के कुछ लोगों के खिलाफ नामजद धमकी देने व जान से मारने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई है।
इनका कहना है
सरकारी जमीन पर कोई भी कब्जा नहीं कर सकता। दोनों गांवों के लोग कैसे कब्जा कर रहे हैं। मौका स्थिति पर जानकारी करेंगे। वहीं सरकारी जमीन अतिक्रमण मुक्त करवाई जाएगी।
लक्ष्मी नारायण प्रजापत तहसीलदार बूंदी
चरागाह भूमि पर अतिक्रमण का मामला है। दोनों गांवों के लोग अलग-अलग कब्जा करने की बात कह रहे हैं। चित्तौडिय़ा की महिलाएं शनिवार को थाने पहुंची जहां उन्होंने अंधेड़ के लोगों द्वारा सरकारी जमीन से बेदखल करने का आरोप लगाया। बूंदी तहसीलदार को मामले के बारे में अवगत कराया जाएगा। वहीं महिलाओं ने जिन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्र सिंह थाना अधिकारी नमाना
Published on:
31 Jan 2021 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबूंदी
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
