13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माहेश्वरी समाज की कार्यशैली से देश में विशिष्ट पहचान, नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण

शहर के जैतसागर रोड स्थितमाहेश्वरीभवन परिसर में रविवार को नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ।

2 min read
Google source verification

बूंदी

image

pankaj joshi

Mar 02, 2020

माहेश्वरी समाज की कार्यशैली से देश में विशिष्ट पहचान, हुआ नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

माहेश्वरी समाज की कार्यशैली से देश में विशिष्ट पहचान, हुआ नवनिर्मित भवन का लोकार्पण

माहेश्वरी समाज की कार्यशैली से देश में विशिष्ट पहचान, हुआ नवनिर्मित भवन का लोकार्पण
बूंदी. शहर के जैतसागर रोड स्थितमाहेश्वरीभवन परिसर में रविवार को नवनिर्मित भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान स्नेह मिलन समरोह व भामाशाहों का सम्मान किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि भीलवाड़ा-हिण्डोली सांसद सुभाष बहेडिय़ा थे। अध्यक्षता अखिल भारतीय माहेश्वरी युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार काल्या ने की। विशिष्ट अतिथि अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा माहेश्वरी, अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के उप सभापति राजेश कृष्ण बिरला व समाजसेवी हरिप्रसाद तापडिय़ारहे। समारोह की शुरुआत जाह्नवी जाजू ने महेश वंदना से की। पंचायत संस्थान अध्यक्ष जगदीश जैथलिया ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि सांसद बहेडिय़ा ने कहा कि माहेश्वरी समाज की कार्यशैली से देश में विशिष्ट पहचान रही।समाज ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर देश के आर्थिक विकास में उल्लेखनीय योगदान दिया। माहेश्वरी समाज को आज दानदाता के रूप में पहचाना जाता है। उन्होंने कहा कि समाज को सामाजिक कार्यों के साथ-साथ दूसरे वर्गों के लिए भी कार्य करने होंगे। इससे पूर्व में अतिथियों ने नवनिर्मित भवन की पट्टिका का अनावरण किया। समारोह में समाज के लोगों को प्लास्टिक मुक्त अभियान व झूठन नहीं छोडऩे की शपथ दिलाई।
इस दौरान सचिव विजेंद्र माहेश्वरी, कैलाश बहेडिय़ा, रेवती बिरला, सोहन तोषनीवाल, संजय मंडोवरा, जगदीश लड्ढा, विनोद मंत्री, मनोज मंडोवरा, सोहन तोषनीवाल, द्वारका जाजू, महावीर तोतला, मंजू जैथलिया, नीलम हल्दिया, सोहन बाहेती, राजेंद्र बाहेती, संजय लाठी व नारायण मंडोवरा आदि शामिल थे। संचालन मनीष मंत्री व आशुतोष बिड़ला ने किया। कार्यक्रम का समापन भगवान महेश की सामूहिक आरती के साथ हुआ।
इनका किया सम्मान
समारोह में दुर्गाशंकर मंत्री, अशोक लड्ढा, विष्णु चितलांग्या, महावीर-रामप्रसाद मूंदड़ा, पुरुषोत्तम जैथलिया, द्वारका बिरला, पुरुषोत्तम नुवाल, सत्यनारायण माहेश्वरी, सूर्यप्रकाश काबरा, रामबाबू थेबडिय़ा, परमेश्वर झंवर, सत्यनारायण थेबडिय़ा, राजेश कृष्ण बिरला, रमेश बाहेती, रामकिशन रामचरण मंडोवरा, मोहन नुवाल, मोहनलाल सोमानी, अशोक नुवाल, प्रभुलाल-राधेश्याम झंवर, महेश जाजू, भगवान झंवर, राजेंद्र राठी, विशाल माहेश्वरी, शैलेष मूंदड़ा, द्वारका लाल जैथलिया, दिनेश लखोटिया, भंवरलाल-शकुंतला झंवर का शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मान किया गया।